[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में पढ़ी गई रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज:जामा मस्जिद पर हुआ सबसे बड़ा आयोजन, मुफ्ती बोले- ईद सिर्फ पैसे वालों की नहीं, गरीब की भी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में पढ़ी गई रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज:जामा मस्जिद पर हुआ सबसे बड़ा आयोजन, मुफ्ती बोले- ईद सिर्फ पैसे वालों की नहीं, गरीब की भी

जयपुर में पढ़ी गई रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज:जामा मस्जिद पर हुआ सबसे बड़ा आयोजन, मुफ्ती बोले- ईद सिर्फ पैसे वालों की नहीं, गरीब की भी

जयपुर : जयपुर में आज रमजान के आखिरी जुम्मे (जुमातुल विदा) पर एक साथ नमाज पढ़ी गई। जयपुर में सबसे बड़ी नमाज जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में की गई। यहां मुफ्ती शहर मोहम्मद जाकिर नोमानी ने नमाज अदा करवाई। इसके साथ ही रामगंज, घाटगेट, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, एमडी रोड, सुभाष चौक, सांगानेर, चांदपोल, झोटवाड़ा सहित छोटी बड़ी सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई।

मुख्य नमाज से पहले जामा मस्जिद पर दोपहर 12:40 पर अजान हुई। जामा मस्जिद के सेक्रेटरी जहीर उल्ला खान ने साल भर का लेखा जोखा पेश किया। उसके बाद जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैयद अमजद अली ने नमाज और रोजे के बारे में बताया। साथ ही रोजों के बाद 11 महीने इसी तरह से जिंदगी गुजारने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा- रोजे तबीयत के लिए है। ताकि 11 महीने इंसान अच्छे से जिंदगी गुजार सके। रोजे पूरे होने के बाद अक्सर लोग अपने पुरानी जिंदगी में चले जाते हैं। जबकि पुराने गुनाहों से तौबा करना और एक नई जिंदगी गुजारना रोजों का असल मकसद होता है।

जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के सामने मुख्य सड़क के दोनों तरफ नमाज अदा करते लोग।
जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के सामने मुख्य सड़क के दोनों तरफ नमाज अदा करते लोग।

जयपुर शहर मुफ्ती जाकिर नोमानी ने कहा- आजकल लोगों ने मांगने का सिस्टम बना लिया है। इससे हकदार को उसका हक नहीं मिल पाता। जिसके पास 12000 से ज्यादा रकम हो। उसे मांगने का हक नहीं है। इसका मतलब यह है की जो पैसे वाले हैं। ईद उन्हीं की नहीं है। बल्कि उन गरीब लोगों की भी है, जिनके पास सरमाया नहीं है। वे सदाकत अल-फितर अदा करके ही ईद की नमाज पढ़ें। उन्होंने कहा इस बार एक आदमी का फितरा 60 रुपए रखा गया है।

आखिरी जुम्मा पर मौसम अच्छा रहा। अमूमन दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी रहती है लेकिन आज गर्मी से राहत रही।
आखिरी जुम्मा पर मौसम अच्छा रहा। अमूमन दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी रहती है लेकिन आज गर्मी से राहत रही।

जामा मस्जिद के सेक्रेटरी जहिर उल्ला खान ने कहा- जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 7 बजे की जाएगी। 8:30 बजे ईदगाह में नमाज की अदायगी होगी।

रमजान के मौके पर अल्लाह की इबादत में झुके सिर।
रमजान के मौके पर अल्लाह की इबादत में झुके सिर।

जामा मस्जिद के नायब सदर जावेद हयात खान ने कहा- जुमातुल विदा की नमाज सुकून के साथ पूरी हुई और जयपुर के कोने-कोने से लोग नमाज अदा करने पहुंचे।

जामा मस्जिद पर नमाज अदा करते हुए रोजेदार।
जामा मस्जिद पर नमाज अदा करते हुए रोजेदार।
बच्चे ने भी आखिरी जुमे पर नमाज अदा करने जामा मस्जिद पहुंचे।
बच्चे ने भी आखिरी जुमे पर नमाज अदा करने जामा मस्जिद पहुंचे।
घाटगेट से आए परिवार ने आखिरी जुमा की नमाज अदा की।
घाटगेट से आए परिवार ने आखिरी जुमा की नमाज अदा की।
बच्चों के साथ नमाज के लिए पहुंचे असलम ने वुजू किया, फिर नमाज में शामिल हुए।
बच्चों के साथ नमाज के लिए पहुंचे असलम ने वुजू किया, फिर नमाज में शामिल हुए।
जामा मस्जिद की ओर से व्यवस्था में जुटे लोग।
जामा मस्जिद की ओर से व्यवस्था में जुटे लोग।
मुख्य नमाज से पहले जामा मस्जिद पर दोपहर 12:40 पर पहले अजान हुई।
मुख्य नमाज से पहले जामा मस्जिद पर दोपहर 12:40 पर पहले अजान हुई।
जामा मस्जिद में आखिरी जुम्मा की नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गया।
जामा मस्जिद में आखिरी जुम्मा की नमाज के लिए मुस्लिम समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह 11 बजे से ही शुरू हो गया।
जुमातुल विदा की नमाज सुकून के साथ पूरी हुई।
जुमातुल विदा की नमाज सुकून के साथ पूरी हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin