[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में शादी के बाद आधी रात फरार हुई दुल्हन:पंजाब से कोर्ट मैरिज कर लाए थे, घरवाले सुबह उठे तो गायब मिली ज्वेलरी और कैश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में शादी के बाद आधी रात फरार हुई दुल्हन:पंजाब से कोर्ट मैरिज कर लाए थे, घरवाले सुबह उठे तो गायब मिली ज्वेलरी और कैश

झुंझुनूं में शादी के बाद आधी रात फरार हुई दुल्हन:पंजाब से कोर्ट मैरिज कर लाए थे, घरवाले सुबह उठे तो गायब मिली ज्वेलरी और कैश

बुहाना : झुंझुनूं के बुहाना में एक दुल्हन शादी के बाद सुहागरात वाले दिन दूल्हे को चकमा देकर ससुराल से फरार हो गई। वह घर में रखी ज्वेलरी और कैश भी अपने साथ ले गई। जब सुबह दूल्हा और उसके घर वाले सो कर उठे तो दुल्हन घर से गायब मिली। जानकारी सामने आते ही पूरे ससुराल में हड़कंप मच गया है और सभी ने दुल्हन की तलाशी शुरू कर दी।

मामला बुहाना थाना क्षेत्र के नानावास गांव का है। एसएचओ किस्तूर वर्मा ने बताया कि गांव के कुलदीप(30) ने दुल्हन समेत दो अन्य के खिलाफ शादी के नाम धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित युवक कुलदीप ने बताया कि दोनों ने पंजाब की फिरोजपुर कोर्ट में कोर्ट मैरिज की थी।
पीड़ित युवक कुलदीप ने बताया कि दोनों ने पंजाब की फिरोजपुर कोर्ट में कोर्ट मैरिज की थी।

शादी के नाम पर 2.80 लाख रुपए लिए
रिपोर्ट में बताया कि उसकी हरियाणा के कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक सतनाली से जान पहचान थी। उसने मेरी शादी कराने की बात कहीं। इसके लिए वह मुझे पंजाब लेकर गया, जहां कोमल निवासी रुकना मगला फिरोजपुर के साथ शादी की बात की। शादी फिक्स हुई और शादी के नाम पर 2.80 लाख रुपए भी ले लिए। साथ ही दुल्हन के लिए सोने-चांदी के जेवरात बनवाए थे, जो कोमल को दिए थे।

नींद खुली तो गायब मिली दुल्हन
रिपोर्ट में कुलदीप ने बताया कि 19 फरवरी को पंजाब के फिरोजपुर कोर्ट में कोमल(29) से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद 20 फरवरी को पंजाब से शादी के बाद घर लौटते समय देर रात हो गई थी। इसके कारण घर आकर सभी सदस्य सो गए। नींद खुली तो दुल्हन कोमल, सोने-चांदी के आभूषण और कैश गायब मिला। पास-पड़ोस में पता करने पर कोई जानकारी नहीं लगी। कई जगह तलाश की, फिर भी पता नही चला। इसके बाद 23 फरवरी को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर एक अप्रैल को बुहाना कोर्ट से इस्तगासा के जरिए एफआईआर दर्ज करवाई है।

फोन किया तो बोला- लड़की अपने घर गई
पीड़ित की मां संतोष देवी ने बताया कि शादी के लिए कवर सैन ने पहले तो रकम ली और उसके बाद पंजाब में शादी करवाई। लेकिन दोनों ही एक साथ फरार हो गए। जब फोन किया तो उसने कहा कि लड़की तो अपने घर गई। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। फिर परिवारजनाें की सहमति से मामला दर्ज करवाया गया।

इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
पीडित कुलदीप ने कोमल पुत्री सतपाल निवासी रूकना मगला फिरोजपुर, कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक, सतनाली एवं नवदीप सिंह निवासी बलबीर बस्ती, फरीदकोट के खिलाफ विवाह के नाम पर दो लाख अस्सी हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण धोखे से हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुल्हन व अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। बुहाना SHO किस्तूर वर्मा ने बताया रिपोर्ट कोर्ट से प्राप्त हुई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ट्रक ड्राइवर का काम करता है।

Related Articles