धोखाधड़ी के मामले में 14 साल से फरार महिला गिरफ्तार:शादी के बाद गाजियाबाद रहने लगी,1 साल में अमाउंट डबल करने का झांसा देती थी
धोखाधड़ी के मामले में 14 साल से फरार महिला गिरफ्तार:शादी के बाद गाजियाबाद रहने लगी,1 साल में अमाउंट डबल करने का झांसा देती थी
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 14 साल से फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। जिस पर 2 हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। आरोपी महिला पर धोखाधड़ी के कुल 12 मामले दर्ज हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुटी है।
शहर कोतवाल विक्रांत शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी महिला रिद्धि दीक्षित पुत्री उमेश चंद निवासी कसीया रोड शिप्रासन सिटी इंद्रापुरम,गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसने साल 2011 में अपने साथियों के साथ मिलकर एक साल में अमाउंट डबल करने का झांसा देकर दर्जनों लोगों को शिकार बनाया। मामले में कुल 12 मुकदमे दर्ज हुए। लेकिन तब से आरोपी महिला फरार थी।
24 फरवरी को राजधानी जयपुर में इसके ही एक साथी अंकित को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अन्य लोगों की तलाश जारी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला रिद्धि दीक्षित को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला मूल रूप से जयपुर की रहने वाली है। जिसकी तलाश में कई बार इसके घर पर भी दबिश दी गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला की शादी गाजियाबाद में हो गई। ऐसे में उसके ससुराल में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के 6 महीने की एक बेटी भी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067186


