साढे तीन लाख रूपए की शराब पकड़ी:अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, सात आरोपी गिरफ्तार, 21 हजार जब्त
साढे तीन लाख रूपए की शराब पकड़ी:अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, सात आरोपी गिरफ्तार, 21 हजार जब्त
झुंझुनूं : अवैध शराब के खिलाफ झुंझुनूं की पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है।
शराब के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा 21 हजार रुपए कैश भी पकड़ा है। शराब की बाजार कीमत साढ़े तीन लाख रुपए के आसपास है। एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव स्वतंत्र व निर्भिक कराने को लेकर अपराधियों व अवैध कामों पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत डीएसटी व नवलगढ़, सूरजगढ, धनूरी, मंडावा, झुंझुनूं सदर, बिसाऊ तथा बुहाना थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 8 जगह दबिश देकर 558 लीटर देशी, 122 लीटर अंग्रेजी व 238 लीटर बीयर जब्त की है।
सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
21 हजार 20 रुपए कैश जब्त किए है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन भयमुक्त होकर मतदान करे ये पुलिस की प्राथमिकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052596

