[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी भरेंगे आज नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी भरेंगे आज नामांकन

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनय सहस्त्र बुद्धे, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, डॉ सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी होंगे शामिल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी उदयपुरवाटी से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी बुधवार को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे। बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी बाबा बालक नाथ ने कहा कि दो नंबर रोड स्थित कान्हा गार्डन से प्रातः 10:15 बजे लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी नामांकन रैली कर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल करेंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री विनय सहस्त्र बुद्धे, उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया, लोकसभा चुनाव के क्लस्टर प्रभारी अरुण चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बाबा बालक नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत देश का प्रत्येक व्यक्ति सुखी एवं समृद्ध होगा। इसी सोच के साथ देश की सेवा में आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से विपक्षी नेताओं ने जिले को नहर के नाम पर ठगकर वोट बटोरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मध्यस्था से हरियाणा एवं राजस्थान के मध्य जो एमओयू तैयार हुआ है उसके तहत बहुत जल्द झूनझूनू जिले को सिंचाई एवं पीने का पानी मिलने को जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी की बड़ी सौगात है। बाबा बालक नाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीट का लक्ष्य पर करेगी, जिसमें राजस्थान की 25 सीटें तीसरी बार जीतकर हैट्रिक बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव हेतु कमर कसने का आह्वान किया। लोकसभा सह प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नामांकन रैली सहित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुऎ दायित्व सौंपा। इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने कहा कि पीछले 5 वर्षों में राजस्थान की गत कांग्रेस सरकर ने अपनी कुर्सी बचाने में राजस्थान की जनता के विकास को झोंक दिया। अभी राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही मात्र कुछ दिनों में ही राजस्थान में ऐतिहासिक कार्य हुऎ हैं।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर झुंझूनूं लोकसभा सीट को भारी बहुमत से विजय दिलावे तो मैं संसद में जाकर झुंझुनूं जिले का हर क्षेत्र में विकास करूंगा। इनके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद संतोष अलावत, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत, निवर्तमान सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, राजीव सिंह शेखावत, जगदीश खाजपुरिया, झुंझुनूं विधानसभा प्रत्यशी बबलु चौधरी, पिलानी विधानसभा प्रत्यशी राजेश दहिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा, जिला माहामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी भी मंच पर उपस्थित रहे। इस से पूर्व लोकसभा कोर कमेटी की बैठक भी हुई। जिसमे चुनाव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

इस मौके पर लोकसभा विस्तारक अंकुर माहेश्वरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित, सुनील लांबा, सुशीला सिंगड़ा, मदन लाल सैनी, नगर मंत्री मंजू सैनी, सुनीता स्वामी, महेंद्र चंदवा, महावीर ढाका, कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा,आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज स्योराण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप मीना, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, राजेश बाबल, बाबूलाल वर्मा चिड़ावा, गोविंद सिंह चेयरमैन बगड़, सतीश खीचड, बलजीत शर्मा सुलताना, आशू सिंह, मनीष शर्मा नवलगढ़, प्रकाश सैनी कारी, शब्द प्रकाश बियाल, ओम प्रकाश सोनी, महेश जिनगर, रामनिवास सैनी, पार्षद विजय सैनी, ललित जोशी, सुमेर कड़वासरा, रवी लांबा, मंजू चौहान, ममता शर्मा, सुदेश अहलावत, संजय मोरवाल साहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles