अवैध तलवार सहित आरोपी सुनिल उर्फ कजोड़ गिरफतार
शहर की गौशाला रोड पर नंगी तलवार लेकर घूम रहा था युवक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
चिड़ावा : लोकसभा चुनाव के मध्य नजर चिड़ावा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तलवार के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला रोड़ पर गौशाला चिड़ावा के पास सामने से रोड़ पर एक लड़का अपने दाहिने हाथ में नंगी तलवार लहराता हुआ आता दिखाई दिया जिसके पास जाकर नाम पता पूछा तो अपना नाम सुनिल उर्फ कजोड़ पुत्र जुगलाल जाति जाट उम्र 22 साल निवासी निजामपुरा, ओजटू चिड़ावा का होना बताया।

जिसके दाहिने हाथ में पकड़ी हुई नंगी तलवार को कब्जे में लिया और सुनील को अपने कब्जे मे उक्त नंगी तलवार रखने एंव सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुये लेकर घुमने बाबत लाईसेंस/अनुज्ञापत्र पूछा तो इस बाबत कोई लाईसेंस/अनुज्ञापत्र नही होने पर उक्त कृत्य जुर्म धारा 4/25 आर्म्स एक्ट मैं आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया गया है। सुनील पर पहले भी करीब 10 मुकदमे दर्ज है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2019218


