[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैन्य सम्मान के साथ जवान सुभाष नेहरा को दी गई अंतिम विदाई,जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सैन्य सम्मान के साथ जवान सुभाष नेहरा को दी गई अंतिम विदाई,जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर किया नमन

सैन्य सम्मान के साथ जवान सुभाष नेहरा को अंतिम विदाई दी गई. जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया.

झुंझुनूं : झुंझुनूं के खतेहपुरा के जवान सुभाष नेहरा का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे हरियाणा के हिसार में सैन्य छावनी में तैनात थे. उनकी पार्थिव देह हिसार से झुंझुनूं पहुंची.

झुंझुनूं से जवान सुभाष नेहरा की पार्थिव देह को तिरंगा रैली के साथ गांव लाया गया. जैसे ही पार्थिव देह उनके पैतृक आवास पर पहुंची तो घर में माहौल गमगीन हो गया. पारिवारिक रस्मों रिवाज के बाद गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई उनकी पार्थिव देह खतेहपूरा के मोक्ष धाम पहुंची.

जवान सुभाष नेहरा को जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया. सेना के जवानों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. जवान सुभाष नेहरा के छोटे बेटे लक्ष्य ने चिता को मुखाग्नि दी. आपको बता दें कि खतेहपुरा के सुभाष नेहरा ने 15 मार्च 2003 को सेना में भर्ती हुए थे और वह वर्तमान में सेवा में नायक पद पर हिसार सैन्य छावनी में तैनात थे.

Related Articles