सखी सेन्टर का किया निरीक्षण, विधिक जानकारी देते हुए दिए आवश्यक निर्देश
सखी सेन्टर का किया निरीक्षण, विधिक जानकारी देते हुए दिए आवश्यक निर्देश
चूरू : राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने सखी सेन्टर का निरीक्षण किया।
उन्होंने सखी सेन्टर में आगन्तुक पीड़ित महिलाओं, महिलाओं को उपलब्ध करवाई गई विधिक सहायता, पैनल अधिवक्ता, पुलिस सहायता इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए पीड़ित महिलाओं को रखे जाने के बारे में विचार- विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। सचिव व्यास ने महिला अधिकारों, महिलाओं के लिए बने विभिन्न कानूनों तथा प्राधिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034052


