[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : पदाधिकारियों की बैठक:पूर्व सैनिक सेवा परिषद का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन कल से, पूर्व केंद्रीय मंत्री राठौड़ आएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : पदाधिकारियों की बैठक:पूर्व सैनिक सेवा परिषद का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन कल से, पूर्व केंद्रीय मंत्री राठौड़ आएंगे

पदाधिकारियों की बैठक:पूर्व सैनिक सेवा परिषद का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन कल से, पूर्व केंद्रीय मंत्री राठौड़ आएंगे

झुंझुनूं : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का दो दिवसीय राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार 29 अक्टूबर को खेमी शक्ति मंदिर परिसर में शुरू होगा। इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को परिसर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मीडिया प्रभारी हवलदार हरलाल सिंह डांगी ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सभी ब्लॉक पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार सुबह दस बजे तक पंजीकरण के बाद शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजन स्थल पर वंदे मातरम गीत के बाद प्रांत अध्यक्ष एयर कमोडोर चंद्रमौली व पूर्व केंद्रीय मंत्री व जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अतिथि हाेंगे।

वीरांगनाओं व शौर्य पदक विजेताओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे परिचय सत्र, प्रदेश महासचिव कमांडर बनवारीलाल के नेतृत्व में प्रशिक्षण व सह प्रांत प्रचारक बाबूलाल लोहागढ़ के नेतृत्व में संघ की रीति नीति व राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की जाएगी। दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। जिसमें जेएनयू जयपुर के प्रोफेसर डॉ. पूर्वा सूर, सेना मेडल विजेता कैप्टन उमेद सिंह राठाैड़, प्रदेश संगठन मंत्री कैप्टन हनुमान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. जेपी शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज हुसैन संबोधित करेंगे।

बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष रामनिवास डूडी, राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजवीर चनाना, झुंझुनूं ब्लॉक के अध्यक्ष सूबेदार मेजर धर्मपाल भांबू, गुढ़ा ब्लॉक के अध्यक्ष कैप्टन सीताराम धीवा, नवलगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष कैप्टन सीताराम धीवा, चिड़ावा ब्लॉक के सचिव नायब सूबेदार जयसिंह बराला, हवलदार प्रमोद नेहरा, सूबेदार शिवपाल, सूबेदार महीपाल, हवलदार सुभाष कुमार, हवलदार महेश कुमार, कैप्टन सहीराम बुडानिया, सूबेदार राकेश भांबू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62