[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झाझड़िया अब राजनीति में नया अध्याय लिखेंगे: सीएम शर्मा:चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर की बैठक में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झाझड़िया अब राजनीति में नया अध्याय लिखेंगे: सीएम शर्मा:चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर की बैठक में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली

झाझड़िया अब राजनीति में नया अध्याय लिखेंगे: सीएम शर्मा:चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर की बैठक में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली

चुरू : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को चूरू में भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे। यहां तीन लोकसभा सीटों चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर की कलस्टर बैठक में करीब 600 भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम शर्मा ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के बीच रहता है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने यमुना जल के नाम पर कई वर्षों तक राजनीति की है। मगर शेखावाटी में पानी लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। शेखावाटी का बेटा देश की सीमा पर रक्षा करता है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देवेन्द्र झाझड़िया ने पैरा ओलिंपिक में देश का नाम रोशन किया है। अब वह राजनीति में सेवा कर नया अध्याय लिखेगा। काम करने की इच्छाशक्ति हो तो बड़े से बड़ा काम आसान हो जाता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं और देश के पीएम नरेन्द्र मोदी की मेहनत के कारण आई है।

बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, कलस्टर प्रभारी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, चूरू लोकसभा प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, बीकानेर लोकसभा प्रभारी व केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, गंगानगर लोकसभा प्रभारी व केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चूरू विधायक हरलाल सहारण, बीकानेर विधायक सिद्धि कुमारी, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल सहित लोकसभा व विधानसभा विस्तारक, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सासंद, जिला प्रमुख व प्रधान मौजूद रहे।

मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और जीत का मंत्र दिया। यहां आए भाजपा नेताओं ने प्रदेश में 25 सीटों के जीतने का दावा किया। निवर्तमान सांसद राहुल कस्वां के भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भाजपा के नेताओं ने कहा कि यह अवसरवादिता है, जिस परिवार को पिछले 35 सालों से भाजपा ने पदों पर बनाए रखा। उनकी एक बार टिकिट काट देने से उन्हें अब सामन्तवाद दिखाई देने लगा।

गौरतलब है कि चूरू लोकसभा क्षेत्र में भाजपा से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया और भाजपा से बागी हुए कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वा के बीच सीधा मुकाबला है। इस मीटिंग के कई तरह से सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। तीनो लोकसभा सीटों को भाजपा साधने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22