[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में दो जगह हुए फाग उत्सव कार्यक्रम, ढप चंग की थाप पर झूमे फागुन के रसिये


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फतेहपुर में दो जगह हुए फाग उत्सव कार्यक्रम, ढप चंग की थाप पर झूमे फागुन के रसिये

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा 

फतेहपुर : दिन बाद होली का त्यौहार है, लेकिन होली के त्योहार से पूर्व कस्बे में लगातार दो महीने से हर रोज शहर के किसी न किसी गली मोहल्ले में फाल्गुनी कार्यक्रमों की गूंज लगातार सुनाई दे रही है, मंगलवार रात्रि को शहर के दो स्थानों पर फाल्गुनी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहा कस्बे के सिंघानिया हवेली में हुए फाल्गुनी कार्यक्रम में विजय चौक ढप चंग मंडली द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें दूर-दूर से फाल्गुनी कार्यक्रम देखने और सुनने के लिए लोग पहुंचे, कार्यक्रम मैं मौजूद भाजपा नेता प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामावतार रूथला सहित अन्य का साफा पहनाकर स्वागत भी किया गया।

लोक कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति में भाजपा नेताओं ने भी जमकर लोकगीत गाने के साथ नित्य भी किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी, प्रदेश भाजपा मंत्री वासुदेव चावला, श्री कुमार लखोटिया, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह कारंगा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राम अवतार रूथला, बजरंग सिंह शेखावत, भाजपा नेता विकास भास्कर, ओम प्रकाश बियाला,पंकज शर्मा, कपिल दहिया, प्रमोद सैनी, मोहनलाल मेघवाल, ओम प्रकाश जाखड़,प्रमोद महरिया,गोविंद शर्मा,विनोद कटारिया बजरंग गुर्जर, सहित अन्य मौजूद रहे तो वही कस्बे के मंडावा बस स्टैंड पर भी चटकारा फागोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शिव ढप चंग मंडली लक्ष्मणगढ़ की टीम सहित हिमांशु बन्ना एंड पार्टी द्वारा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे देर रात्रि 3: बजे तक चले कार्यक्रम में हर कोई फाल्गुनी रंगों में रंगा नजर आया।

इस दौरान झुंझुनूं विधायक विजेंद्र ओला, विधायक हाकम अली खान, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, सभापति मुस्ताक अहमद नजमी, रामगढ़ पालिका अध्यक्ष दुदाराम, एसडीएम सुशील कुमार सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, अभिषेक जोशी, भवानी चोटिया, विनोद महला, रामनिवास सैनी, विशाल सैनी, पार्षद सुमित सेन सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77