[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बदमाशों ने स्कूल बस पर हमला किया:गाड़ी आगे लगाकर रुकवाई, ड्राइवर को पीटा; बच्चे चीखे तो घबरा कर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बदमाशों ने स्कूल बस पर हमला किया:गाड़ी आगे लगाकर रुकवाई, ड्राइवर को पीटा; बच्चे चीखे तो घबरा कर भागे

सीकर में बदमाशों ने स्कूल बस पर हमला किया:गाड़ी आगे लगाकर रुकवाई, ड्राइवर को पीटा; बच्चे चीखे तो घबरा कर भागे

सीकर : बच्चों से भरी स्कूल बस रोकर ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाश स्कूल बस के शीशे तोड़कर भाग गए। घटना सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में गोरुराम बोराण (63) निवासी श्यामपुरा, सीकर ने बताया कि गोरुराम सीकर के एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता है। बस ड्राइवर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान धाबाईपुरा के पास बस के सामने एक बिना नम्बर की सिल्वर कलर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आई। गाड़ी में 2 बदमाश सवार थे जिन्होंने शराब पी रखी थी।

बदमाशों ने स्कूल बस के सामने गाड़ी लगाकर बस को रुकवा लिया। जिसके बाद बदमाशों ने गाड़ी से नीचे उतर कर बस ड्राइवर के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। बदमाशों ने ड्राइवर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया और बस के शीशे भी तोड़ दिए। बच्चों ने हंगामा शुरू किया तो बदमाश मौके से भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल विकास कुमार कर रहे हैं ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77