[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार संहिता उल्लंघन हो तो करें शिकायत:सी-विजिल एप से से कंप्लेंट करने पर 100 मिनट में होगी कार्यवाही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

आचार संहिता उल्लंघन हो तो करें शिकायत:सी-विजिल एप से से कंप्लेंट करने पर 100 मिनट में होगी कार्यवाही

आचार संहिता उल्लंघन हो तो करें शिकायत:सी-विजिल एप से से कंप्लेंट करने पर 100 मिनट में होगी कार्यवाही

नीमकाथाना : नीमकाथाना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आमजन की सुविधा के लिये सी-विजिल एप संचालित किया है। एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। एप पर की गई शिकायत पर मात्रा 100 मिनट में कार्यवाही होगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार अगर आमजन को चुनाव में कहीं शराब या धन बांटने की जानकारी मिलती है, वोटर्स को ले जाने के लिए वाहन लगे हों या कोई फेक या पेड न्यूज दिखाई दी है तो सी-विजिल एप पर शिकायत पर जिला निर्वाचन विभाग महज 100 मिनट में कार्यवाही करेगा। आमजन को सिर्फ एक फोटो या वीडियों बना कर चुनाव आयोग के सी-विजिल एप पर अपलोड करना है। निर्वाचन विभाग तुरंत हरकत में आएगा और कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत करें। इस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। सी-विजिल एप पर आम नागरिक हथियारों का प्रदर्शन, मतदाताओं को प्रलोभन के लिए निशुल्क उपहारों का वितरण, मतदाताओं को परिवहन साधनों से वोट डालने ले जाना, फेक न्यूज, डराना-धमकाना, सार्वजनिक प्रोपर्टी पर विज्ञापन, धन वितरण, हेट स्पीच, सांप्रदायिक भाषण, शराब और नशीले पदार्थ का वितरण सम्बन्धित शिकायत कर सकते हैं।

ऐसे करें ऐप का उपयोग
जागरूक नागरिकों के लिए सिटीजन विजिल एप है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन, ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। इस एप में झूठी शिकायत रोकने के लिए लाईव फोटो, वीडियो एवं ऑडियो भेजने की सुविधा दी गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए यह एप प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77