[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा इक्तावरपुरा में हुआ “अमृत जलम” कलश यात्रा का दूसरा दिन का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा इक्तावरपुरा में हुआ “अमृत जलम” कलश यात्रा का दूसरा दिन का समापन

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा इक्तावरपुरा में हुआ “अमृत जलम” कलश यात्रा का दूसरा दिन का समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

चिड़ावा : अमृत जलम कलश यात्रा के दूसरे दिन जखोडा़ गांव में ग्रामीणों ने कलश यात्रा का स्वागत किया और महिलाओं ने कलश का पूजन कर कलश में गांव से वर्षा का शुद्ध जल मिलाकर कलश सिर पर उठाकर यात्रा प्रारम्भ की और कायर्क्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल, अमृत जलम कलश यात्रा के संयोजक एंव जल संसाधन संजय शर्मा, कृषि समन्वयक शुबेन्द्र भट्ट उपस्थित थे।

भूपेन्द्र पालीवाल ने बताया कि सभी को कलश यात्रा का महत्व समझते हुए पानी व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें क्योकि इस यात्रा का मुख्य उदेश्य समाज को वषार्जल एंव भूजल के प्रबंधन के तरीकों की जानकारी देना, संस्थान द्वारा किये जा रहे जल संरक्षण के प्रयासों से समाज को अवगत कराना तथा समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। यात्रा के संयोजक एंव जल संसाधन समन्वयक संजय शर्मा ने सभी को जल सँरक्षण के साथ-साथ 5 दिवसीय कलश यात्रा की रूपरेखा बतायी।

शुबेन्द्र भट्ट ने कृषि मे कम पानी का उपयोग करने व ज्यादा से ज्यादा बागवानी करने पर जोर दिया ताकि कम पानी में अच्छी फसल के साथ साथ अच्छा मुनाफा हो। कार्यक्रम के अंत में जल योद्धा अमर सिंह सिंगल द्वारा संस्थान और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और वहाँ से रवाना होकर रथ धतरवाला, कुतुबपुरा, आलमपुरा, गोवली, चैनपुरा, बदनगढ पहुंचा जंहा ग्रामीणों ने कलश का स्वागत किया और बदनगढ स्कूल के बच्चों से पानी बचाने से संबधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के अंत में मुकेश पारिक ने डालमिया संस्थान का पानी बचाने हेतु चलाई गयी मुहिम का आभार जताया व सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।। फिर महिलाओं द्वारा लाए गये वर्षा के शुद्ध जल को कलश में डालकर इस्माईलपुर, ढाणी इस्माईलपुर, लाम्बा गोठडा़ और इक्तावरपुरा के लिए रवाना किया। गोवली और लाम्बा गोठड़ा में रथ का स्वागत किया गया और संस्थान कर्मियों का माल्यार्पण, साफा और शाल ओढाकर सम्मान किया गया। इक्तावरपुरा गांव में अमृत जलम कलश यात्रा के दूसरे दिन का समापन किया गया। सभी गाँवों के ग्रामीणों की तरफ से संस्थान का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी गांवों के ग्राम विकास समिति के सदस्य एंव संस्थान के वरिष्ठ पर्यवेक्षक सूरजभान रायला, बलवान सिंह श्योराण, आई टी ऑफिसर मोनिका स्वामी, कृषि अधिकारी राकेश महला, नरेश कुमार आलड़िया, मानसिंह, अजय बलवदा उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77