[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रों ने लिया आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रों ने लिया आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प

आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए दिया मतदाता जागरूकता बढ़ाने का संदेश

चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने निर्देशानुसार जिले में लोकसभा आम चुनाव – 2024 के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ मोहनलाल खटनावलिया के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को  ईएलसी महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीईओ खटनावलिया ने बताया कि तारानगर के राजकीय महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य हंसराज परिहार के सानिध्य में छात्रों ने आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार जिला मुख्यालय स्थित कैरियर ग्रुप ऑफ एजुकेशन में प्राचार्य डॉ सुरेश राठौड़ ने अधिकतम एवं आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि जिले के बनड़ा गांव में ईएलसी प्रभारी दलीप नेहरा ने विद्याार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान सम्बंधी व्यापक जानकारी दी। राउमावि बामनिया ई एल सी प्रभारी ने स्वीप कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी के साथ आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के बारे में छात्रों को अवगत कराया। चूरू विधानसभा क्षेत्र के सहजूसर मतदान केन्द्र पर छात्र-छात्राओं को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए मतदाता जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि चूरू लोकसभा आम चुनाव- 2024 में 75 प्रतिशत मतदान के लिए जिले के समस्त 21 विभागों सहित सरकारी एवं निजी सभी संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु अपने कर्तव्य के प्रति सजगता प्रकट कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77