नीमकाथाना में रमजान के पहले जुमे की नमाज:अल्लाह की रजा में रोजेदारों ने मांगी बरकत की दुआ, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
नीमकाथाना में रमजान के पहले जुमे की नमाज:अल्लाह की रजा में रोजेदारों ने मांगी बरकत की दुआ, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

नीमकाथाना : नीमकाथाना रमजान माह के पहले जुम्मे की आज मस्जिदों में जुमे की विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान नीमकाथाना की शहर की जामा मस्जिद छावनी की मस्जिद ,मदीना कॉलोनी स्थित मस्जिद, जोलड़ा जोहड़ा मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में रमजान माह के पहला जुमे की विशेष नमाज अदा की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ मस्जिदों में खुदा की बारगाह में सजदा किया और देश में अमन चैन भाईचारे की दुआ मांगी। नीमकाथाना शहर की जामा मस्जिद में हासिम ने खुतबा पढ़ा और जुम्मे की विशेष नमाज अदा करवाई।
बता दें इस्लाम में रमजान को बरकतों का महीना कहा गया है, इस महीने मुस्लिम लोग रोजा रखने के साथ कुरान की तिलावत और अल्लाह की इबादत करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान में सुबह सेहरी खाकर रोजे की शुरुआत की जाती है, जिसे शाम में इफ्तार के समय खोल लिया जाता है और शाम को इशा की नमाज़ के बाद तराबीह की विशेष नमाज अदा की जाती है।
महीने रोज रखने के बाद मुस्लिम समाज के लोग ईद का त्योहार मनाते हैं। ईद के दिन ईदगाह और बड़ी मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईद की विशेष नमाज अदा करते हैं।