[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बाल किशन को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बाल किशन को किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बाल किशन को किया सम्मानित

चूरू : पुलिस अधीक्षक जय यादव ने गुरुवार को ईमानदारी का परिचय देने वाले ई-मित्र संचालक बाल किशन को प्रशस्ति -पत्र  भेंट कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक यादव ने कहा कि बाल किशन की ईमानदारी से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होगा। नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमें ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को हमें अपने जीवन का अंग बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय बताते हुए बालकिशन और बैंक मैनेजर महेश मेहता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान विजय रसगनिया, सुरेन्द्र बाकोलिया, ओमप्रकाश मोटेका, वाहिद व जगराज गौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बीओबी में बालकिशन रसगनिया को एक नोटों का बैग दिखाई दिया। बालकिशन ने इसकी सूचना तुरंत बैंक मैनेजर महेश मेहता को दी। जांच के बाद बैंक प्रशासन ने बण्डल में दस लाख रुपये की राशि को हकदार वाहिद अली को सुपुर्द की। बालकिशन जिला मुख्यालय पर मोचीवाड़ा में ई-मित्र का संचालन करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89