[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला स्काउटिंग- तेतरवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला स्काउटिंग- तेतरवाल

दो दिवसीय शिविर ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ, स्वीप गतिविधियों के तहत दिलाई शपथ, ऊर्जा संरक्षण समय की आवश्यकता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला स्तरीय कब बुलबुल हीरक पंख चतुर्थ चरण तथा द्वितीय तृतीय सोपान एवं निपुण रोवर रेंजर जांच शिविर का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में किया गया।

सी. ओ.स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कमलेश तेतरवाल ने कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स से रूबरू होते हुए कहा कि स्काउट गाइड व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला है यहां पर चारित्रिक, सामाजिक, नैतिक, आध्यात्मिक,मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु विभिन्न आयामों के माध्यम से उत्कृष्ट स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता तथा इस अवसर पर स्काउट गाइड को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड संगठन के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार किए जा रहे हैं ।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता शपथ दिलाते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बगैर किसी लोभ प्रलोभन एवं धन की लालसा रखते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें एवं अपने घर परिवार तथा आस पड़ोस के लोगों को समझाएं कि योग्य उम्मीदवार का चयन करें।

इस अवसर पर सी. ओ. गाइड सुभिता महला ने स्काउट गाइड इतिहास विकास की जानकारी प्रदान की तथा लीडर ट्रेनर राम अवतार सबलानिया ने स्काउट गाइड के नियमों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा सुरेश यादव ने स्काउटिंग गाइडिंग इतिहास विकास की जानकारी प्रदान की तथा रामदेव सिंह गढ़वाल ने प्रार्थना, झंडा गीत, चिन्ह सेल्यूट के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं यथा राजस्थानी लोक नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता, ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम, जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर सी. ओ. गाइड सुभिता महला, रामअवतार सबलानिया, सुरेश यादव, रामदेव सिंह गड़वाल, मंजू देवी, दिनेश बुगालिया, संतोष देवी, अरुण सेन, उमेश शर्मा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89