[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रशासन की अभिनव पहल : जिले की पहली निःशुल्क लाईब्रेरी कम काउंसलिंग सेंटर का हुआ शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला प्रशासन की अभिनव पहल : जिले की पहली निःशुल्क लाईब्रेरी कम काउंसलिंग सेंटर का हुआ शुभारम्भ

जिला प्रशासन की अभिनव पहल : जिले की पहली निःशुल्क लाईब्रेरी कम काउंसलिंग सेंटर का हुआ शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग झुंझुनूं की ओर से अभिनव पहल करते हुए जिले की बेटियों के लिए निःशुल्क लाईबे्ररी कम काउंसलिंग सेंटर की शुरूआत की गई है। जिले की पहली लाईब्रेरी का शुभारम्भ गुरूवार को ग्राम पंचायत सोनासर के शहीद महेन्द्र सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारम्भ की गई। काउंसलिंग सेंटर का शुभारम्भ गुरूवार को जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल द्वारा किया गया। जिला साक्षरता अधिकारी कुलदीप खरबास ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली बेटियों के लिए पुस्तकों, सामयिक पत्र-पत्रिकाओं, पृथक अध्ययन कक्ष एवं उचित मार्गदर्शन की महत्ती आवश्यकता है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाली छात्राओं के लिए इनकी उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाती थी।

जिला कलक्टर ने इसके लिए नवाचार करते हुए जिले की पहली ग्राम पंचायत में यह लाईब्रेरी प्रारम्भ की है। आने वाले समय में ऎसी ही लाईब्रेरी प्रत्येक पंचायत स्तर पर चरणबद्ध तरीके से अन्य राजकीय विद्यालयों में भी शुरू की जाएगी। जहाँ बेटियों को पृथक अध्ययन कक्ष, आवश्यक फर्नीचर, स्थानीय एवं राष्ट्रीय समाचार-पत्र, सामयिक पत्रिकाऎं, संदर्भ पुस्तकें एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध होगा तथा करियर विकल्पों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। इनसे स्कुली छात्राओं, पूर्व छात्राओं, बी.एस.टी.सी.व बी.एड. इन्टर्नशिप कर रही छात्राओं, मुख्यमंत्री युवा संबल इन्टर्नशिप कर रही छात्राओं को लाभ मिल सकेगा। इन केन्द्रों पर सभी आवश्यक संसाधन भामाशाहों की मदद से जुटाए जायेंगे। ग्राम पंचायत सोनासर की इस लाईब्रेरी कम काउंसलिंग सेंटर के लिए ग्राम पंचायत सोनासर के सरपंच सहीराम बसेरा द्वारा 50 हजार रूपये की राशि का चैक भेंट किया गया है। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा इस लाईब्रेरी में अध्ययन करने वाली छात्राओं से भी संवाद किया गया एवं इस नवाचार को ओर बेहतर बनाने के संबंध उनके सुझाव आमंत्रित किए। छात्राओं द्वारा इस अभिनव पहल की सराहना की गई एवं इसे बेटियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा छात्राओं को पुस्तकें भेंट की गई।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसूईया सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.) मनोज ढाका, डाईट प्रिंसिपल अमिलाल मूंड, सहायक निदेशक समसा अशोक जांगिड़, सार्वजनिक पुस्तकालय से प्रभारी द्वारका प्रसाद सैनी, ग्राम पंचायत सोनासर से पूर्व सरपंच रोहिताश भड़िया, संस्था प्रधान मनीराम मंडीवाल, रामकुमार सिहाग एवं विद्यालय की छात्राऎं उपस्थित रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77