अटल भू-जल योजना के तहत जल संरक्षण हेतु जागरुकता रैली का आयोजन
अटल भू-जल योजना के तहत जल संरक्षण हेतु जागरुकता रैली का आयोजन
नीमकाथाना : भारत सरकार की अटल भू-जल योजना के तहत जिले में भूमिगत जल के गिरते स्तर को रोकने और जल संरक्षण के उपायों की आम लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरुकता रैली का आयोजन बुधवार को नीमकाथाना पंचायत समिति मुख्यालय पर किया गया।
जिला कलक्टर शरद मेहरा के निर्देश पर हुए इस रैली को जिला परिषद के अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल शर्मा ने पंचायत समिति कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा पंचायत समिति कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
रैली में छात्र-छात्राओं ने लोगों को अटल भूजल योजना के बारे में जानकारी दी और जल संरक्षण के संबंध में नारे लगाए। आयोजन के दौरान वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक दिनेश कुमार, कृषि सलाहकार मुकेश वाल्मिकी, प्रदीप कुमार एवं पवन कुमार ने जल संरक्षण के उपायों पर तकनीकी जानकारी साझा की।
जागरूकता रैली में विकास अधिकारी मान सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, उप-प्रधान सुरेन्द्र खरबास, सुभाष चन्द्र पूर्व पंचायत समिति सदस्य, अति. विकास अधिकारी प्रेम कुमार एवं सुवालाल जाट, प्रगति प्रसार अधिकारी दिनेश कुमार अग्रवाल, सहायक लेखाधिकारी गिरधारीलाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पूरणमल कलोरिया सहित विद्यार्थी और आमजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036630


