[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू व्यक्तित्व विकास करती है स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग -कालावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू व्यक्तित्व विकास करती है स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग -कालावत

विधालय की प्रतिभाओं का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देश की अनुपालना में निष्क्रिय ग्रुपों को सक्रिय करने हेतु सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने स्काउट गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु इमाम रब्बानी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल झुंझुनूं का विजिट कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर सी. ओ. कालावत ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए स्काउट गाइड से जुड़ने के विभिन्न प्रकार के लाभ बताते हुए कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग जीवन जीने की कला सिखाती है, जिसके माध्यम से राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार किए जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा भी रमजान महीने के प्रथम दिन प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय स्तर पर आयोजित वर्ष पर्यंत की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनी वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मौलाना शरीफ, मौलाना बदरुद्दीन, मौलाना जाकिर, मौलाना ऊवेश, मौलाना रिजवान ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए रमजान का अर्थ समझाते हुए इसकी पवित्रता पर प्रकाश डालते हुए महत्त्वत्ता बताई, तथा कहा कि रमजान के पवित्र महीने में हमें नेकी और ईमानदारी की प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में दूसरों की सहायता करनी चाहिए एवं अपने आप को देश व समाज के लिए अच्छा नागरिक बनाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील रोहिल्ला ने कहा कि स्काउट गाइडिंग के माध्यम से देश एवं समाज में विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं जिससे समाज में सुयोग्य नागरिक निर्माण हो रहे हैं।उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधि में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को स्काउट गाइड से जोड़ने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ने रमजान के पवित्र महीने में सभी छात्र-छात्राओं बधाई, साधुवाद तथा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाकर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना है।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वर्ष पर्यंत विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा रमजान माह के पहले रोजे के दौरान ही रोजेदारों का माल्यार्पण कर मुबारकवाद देकर आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द एवम सदभाव का सन्देश समाज को दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22