[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना नहर का पानी नीमकाथाना में लाने की मांग:पूर्व विधायक अमराराम पहुंचे धरना स्थल, बोले- चुनावों में वोट लेने के लिए यात्रा निकाल रहे सीएम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

यमुना नहर का पानी नीमकाथाना में लाने की मांग:पूर्व विधायक अमराराम पहुंचे धरना स्थल, बोले- चुनावों में वोट लेने के लिए यात्रा निकाल रहे सीएम

यमुना नहर का पानी नीमकाथाना में लाने की मांग:पूर्व विधायक अमराराम पहुंचे धरना स्थल, बोले- चुनावों में वोट लेने के लिए यात्रा निकाल रहे सीएम

नीमकाथाना : यमुना नहर का पानी समूचे नीमकाथाना में लाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर चल रहा धरना मंगलवार को 23 वें दिन भी जारी रहा। धरने को विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया। किसानों को समर्थन देने के लिए कामरेड और पूर्व विधायक अमरा राम चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे।

अमराराम चौधरी ने कहा कि शेखावाटी के किसानों के लिए कुम्भाराम लिफ्ट नहर योजना के माध्यम से पेयजल के लिए जो 7800 करोड़ की योजना स्वीकृत कि थी, जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकार ने ही योजना की सभी शर्ते पूरी करते हुए लगभग 5500 करोड़ रूपये स्वीकृत किये थे। सरकार बने लगभग 4 माह हो गये, लेकिन आज तक उस योजना के बारे में सरकार की तरफ से किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। जब की मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने के लिए झूठी धन्यवाद यात्रा करके सिर्फ लोक सभा में वोट बटोरना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस यमुना नहर योजना के लिए धन्यवाद लेते फिर रहे है, उस योजना के बारे में कुछ दिन पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा में स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा को पहले वाले एम.ओ.यू. में 13000 क्यूसेक पानी का समझौता था, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने लगभग 24000 क्यूसेक पानी के लिए ढांचे का निर्माण कर लिया है। हरियाणा मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि बरसात के महीने में अगर यमुना नहर में बाढ़ आती है तो उसका 25 प्रतिशत हिस्सा हम लेंगे और बाकी हिस्सा राजस्थान को देंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि राजस्थान को पानी को नहीं मिलेगा।

विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि नीमकाथाना के लोगो को जल्द से जल्द कुम्भाराम लिफ्ट नहर के माध्यम से पेजयल के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाए। विधायक मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस यमुना नहर समझौते के बारे में प्रचार करते घुम रहे हैं वह कानूनी तरीके से यमुना नहर पानी का समझौता करने के लिए अधिकृत नहीं है। यमुना नहर के पानी के बटंवारे को लेकर यमुना, रिवर बोर्ड बना हुआ है ओर वही निधार्रित करता है कि किस राज्य को कितना पानी मिलेगा।

इस दौरान मजदूर संघ के अध्यक्ष रतनलाल ल बजरंग भराला, विजेन्द्र शास्त्री, सुभाष नेहरा, ओमप्रकाश यादव, गोपाल सैनी, बलदेव यादव, गोरर्वधन तेतरवाल, प्रधान प्रतिनिधी राजेन्द्र यादव, अनिल काजला, पुषपेन्द्र मीणा, श्रीराम गुर्जर, साधुराम सैनी, सुभाष सिंघल, राधेश्याम शर्मा, भागू सैनी, जसंवत मीणा, शिवपाट भाटी, महेश सैनी, रामसहाय गुर्जर, जे.पी. वर्मा, लक्ष्मण सिंह, दिपेन्द्र दिवाच, रामकुमार यादव और विजय मेहता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles