[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फ्रीडम फाइटर्स पर शॉर्ट फिल्म की शूटिंग:उदयपुरवाटी में फिल्माई जा रही किसानों के लिए शहीद होने वाले करणी राम और रामदेव के जीवन पर फिल्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फ्रीडम फाइटर्स पर शॉर्ट फिल्म की शूटिंग:उदयपुरवाटी में फिल्माई जा रही किसानों के लिए शहीद होने वाले करणी राम और रामदेव के जीवन पर फिल्म

फ्रीडम फाइटर्स पर शॉर्ट फिल्म की शूटिंग:उदयपुरवाटी में फिल्माई जा रही किसानों के लिए शहीद होने वाले करणी राम और रामदेव के जीवन पर फिल्म

उदयपुरवाटी : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर गायत्री गोशाला संस्थान कोट की ओर से देश की आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों पर शॉर्ट फिल्म स्टोरीज बनाई जाएगी। फिल्म का शुभारंभ सोमवार की शाम गायत्री गौशाला में किया गया।

गायत्री गौशाला के संचालक अनिल नाथ योगी के मुताबिक आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से देश के फ्रीडम फाइटर्स पर एक शॉर्ट फिल्म स्टोरी बनाई जा रही है। इसके लिए शेखावाटी में किसान आंदोलन के योद्धा रहे शहीद करणी राम और रामदेव के जीवन संघर्ष को चुना गया है। फिल्म के लिए सारांश स्टूडियो जयपुर को जिम्मेदारी दी गई है।

स्टूडियो के डॉयरेक्टर सुरेश कुमार मुद्गल और कैमरामैन अमित ओझा ने बताया कि देश की आजादी के संघर्ष और आजादी के बाद किसानों को उनका हक दिलाने में करणी राम और रामदेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके जीवन संघर्ष पर फिल्म स्टोरीज तैयार की जा रही है। उन्होंने शेखावाटी अंचल में किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने और लगान वसूली की जमकर खिलाफत की। किसानों के लिए संघर्ष करते हुए वे 13 मई, 1952 को शहीद हो गए थे। इस शॉर्ट फिल्म को तैयार करने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में विजिट कर स्टोरी के संदर्भ में फोटो शूट किए जा रहे रहे हैं। उनके संघर्ष से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जुटाई जाएगी। एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म से देश के किसान वर्ग को प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर दामोदर दास, रूड़मल सैनी, रामकरण सैनी, घनश्याम, संदीप कुमार, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet