[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुलाबपुरा में हुई भारतीय किसान संघ की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुलाबपुरा में हुई भारतीय किसान संघ की बैठक

गुलाबपुरा में हुई भारतीय किसान संघ की बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

ककराना : ग्राम पंचायत ककराना की ढाणी गुलाबपुरा में मंगलवार को सांयकाल छह बजे अखिल भारतीय किसान संघ की ग्राम सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक फूलचंद टाक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान संघ सीकर संभाग के संगठन मंत्री नीरज थे। बैठक में मुख्य वक्ता नीरज ने अपनी ओजस्वी वाणी में संगठन की रीति नीति के बारे में एवं समिति पदाधिकारियों के कार्यों के बारे में एक एक बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी । जैविक खेती,फसल बीमा, पौधारोपण, पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त,नशा मुक्ति आदि विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय किसान संघ देश का सबसे बड़ा गैर राजनैतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है।यह त्रिसूत्रीय सिद्धांत पर आधारित कार्य करता है। जिसमें संगठनात्मक, आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि ग्राम सम्पर्क अभियान में अधिकाधिक किसानों को सदस्य बनाकर संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता एवं समय की मांग है। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता कि जय, भगवान बलराम की जय। गौमाता कि जय। भारतीय किसान संघ -जिंदाबाद, जिंदाबाद , किसान एकता जिंदाबाद।जब तक दुःखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा। गौमाता को जीने दो,दूध की नदियां बहने दो आदि उद्घोषों के साथ संगठन का ध्वज लगाया गया एवं इन नारों के साथ ही झंडे का अवतरण किया गया। बैठक में डॉ.राकेश सैनी उदयपुरवाटी विशिष्ट अतिथि बतौर उपस्थित रहे।

बैठक में ग्रामीण किसान भादर राम सैनी, महावीर प्रसाद तूराला,जगूराम डुढाणी, नागर मल सैनी पत्रकार, पुजारी फूलचंद टाक,महावीर प्रसाद मास्टर,रुड़ाराम सावला, गोमाराम, शिशराम जांटवाला, सुभाष चन्द केराला ,भरत सिंह कटारिया, वेदप्रकाश सैनी, अशोक कुमार, मोहन केडिया,निशांत सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62