[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : वीरांगना से मारपीट:वीरांगना की बड़ी मां को भी पीटा, घर से निकाला, ससुर, सास, जेठ और जेठानी पर आरोप, गुढ़ा थाने में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : वीरांगना से मारपीट:वीरांगना की बड़ी मां को भी पीटा, घर से निकाला, ससुर, सास, जेठ और जेठानी पर आरोप, गुढ़ा थाने में मामला दर्ज

वीरांगना से मारपीट:वीरांगना की बड़ी मां को भी पीटा, घर से निकाला, ससुर, सास, जेठ और जेठानी पर आरोप, गुढ़ा थाने में मामला दर्ज

झुंझुनूं : गुढ़ागौडज़ी बड़ की ढाणी निवासी मृतक फौजी की वीरांगना ने सुसराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं उसके स्वयं घर से बाहर निकालने का भी आरोप लगाया गया है। इस सम्बन्ध में गुढ़ा थाने मामला भी दर्ज करवाया गया है।

बड़ की ढाणी निवासी फौजी संदीप की वीरांगना भारती (35) ने रिपोर्ट दी है। भारती ने बताया कि उसके पति संदीप कुमार भारतीय आर्मी में थे। उनकी 28 मार्च 2022 को एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

संदीप की मौत के बाद से ही वह अपने ससुराल बड़ की ढाणी में खुद के मकान में रह रही है। उसका ससुरा,सास, जेठ और जेठानी परेशान कर उसका मकान खाली करवाना चाहते हैं। आए दिन से उसको परेशान कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में उसने झुंझुनूं एसपी और गुढ़ा थानाधिकारी मामले से अवगत करवाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

सुसराल वालों में 22 अक्टूबर को उसके साथ, उसकी बड़ी और बहनों के साथ मारपीट की गई। उसका ससुर, जेठ घर में घुस गए, इसके बाद बड़ी मां और रिपोर्ट कर्ता भारती के साथ भी मारपीट की।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ससुर मोहन सिंह, जेठ राजपाल, सास विमला, अनिता, सुमन और रामप्यारी ने मारपीट की। मारपीट में वह अनीता पत्नी उम्मेद, उम्मेद पुत्र तुनसुख, सोनू पुत्री मनीराम आदि घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उसने इस सम्बंध में गुढ़ा थाने में सूचना दी। गुढ़ा थानाधिकारी गुढ़ा आने के लिए कहा, वह गुढ़ा चली गई। पीछे से उसके घर में लगे कैमरों से छेड़छाड़ की गई। वहीं उसके घर में कीमती सामान रखा हुआ था।

पीड़ित भारती ने बताया कि 24 सितम्बर को उसके ससुरा ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया था। उसके घर के ताले लगावा दिए थे। उसको बेघर कर दिया था। इसके बाद 14 अक्टूबर को एसपी से गुहार लगा गई थी। इस मामले में नवलगढ़ डीएसपी से भी शिकायत की गई थी।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22