[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माननीय विधायक बालमुकुंद आचार्य से की शिष्टाचार भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

माननीय विधायक बालमुकुंद आचार्य से की शिष्टाचार भेंट

माननीय विधायक बालमुकुंद आचार्य से की शिष्टाचार भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

फतेहपुर शेखावाटी  : श्री चमत्कार बालाजी धाम नवलगढ़ पुलिया के पास होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का जयपुर श्री दक्षिण मुखी बालाजी महाराज को दिया निमंत्रण पत्र। बालमुकुंद आचार्य महाराज को अयोध्या यात्रा से आए संत ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज, भक्त राकेश महाराज द्वारा भगवान रामलला का पूजित दुपट्टा औढाकर मंदिर मूर्ति श्री बालाजी महाराज को फतेहपुर श्री चमत्कार बालाजी धाम में 9 अप्रैल से होने वाली भागवत कथा में आमंत्रित किया। श्रीमद् भागवत कथा में राजस्थान के कई प्रमुख संतों का सम्मान किया जाएगा, इसी श्रेणी में बालमुकुंद आचार्य महाराज को निमंत्रण पत्र भेट किया गया।

श्रीमद् भागवत कथा में 5100 कलश लेकर भगवा वस्त्र में माता बहने नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ बाबा मंदिर से कलश यात्रा लेकर श्री चमत्कार बालाजी धाम पहुंचेंगे। जहां वृंदावन से पधारे कृष्ण चंद्र महाराज भागवत कथा का रसपान कराएंगे। संत योगी नरहरि नाथ महाराज, योगी शांतिनाथ महाराज, संत दिनेश गिरी महाराज, सांगलिया धूनी पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, संत ओमनाथ महाराज बऊ धाम, योगी चेतन नाथ महाराज मुकुंदगढ़ सहित अनेक संतों का सम्मान भागवत कथा में किया जाएगा।

ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज ने बताया बालमुकुंद आचार्य जी महाराज ने सनातन धर्म को बचाने का संकल्प लिया हुआ है । प्रतिदिन सनातन के प्रति समर्पित होकर मंदिरों एवं गौशालाओं की सुरक्षा हेतु कदम उठाते हैं, श्रीमद् भागवत कथा में आने का आश्वासन दिया।इस शिष्टाचार भेंट में अरुण सोनी, सुभाष सोनी, अजय सोनी, विकास सैनी और मुन्ना साथ रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77