[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोगामेड़ी की पत्नी की न्याय यात्रा भादरा से रवाना:मुख्यमंत्री से हुई वार्ता विफल, जयपुर पहुंचकर सीएम हाउस में जौहर की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

गोगामेड़ी की पत्नी की न्याय यात्रा भादरा से रवाना:मुख्यमंत्री से हुई वार्ता विफल, जयपुर पहुंचकर सीएम हाउस में जौहर की चेतावनी

शीला शेखावत ने कहा कि वह अपने पति को न्याय दिलवाने के लिए बेटियों के साथ पैदल जयपुर के लिए रवाना हुई है। रास्ते में सर्व समाज के लोग और करणी सैनिक जुड़ते जाएंगे। यह हमारी आखिरी न्याय यात्रा है। मैं सीएम हाउस पहुंच कर जौहर करूंगी।

हनुमानगढ़ : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने रविवार से न्याय यात्रा शुरू की। न्याय यात्रा को गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) पुलिस ने रोक दिया। इससे गुस्साए समाज के लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन न्याय यात्रा आगे रवाना हुई। गोगामेड़ी की पत्नी ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने जयपुर में सीएम हाउस में जौहर करने की धमकी दी है।

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
शीला कंवर ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा- राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के अनेक नेताओं की मध्यस्ता में राज्य सरकार ने उनकी सभी 11 सूत्री मांगों पर लिखित में सहमति दी थी। अब तक परिवार को सुरक्षा और एनआईए से जांच करवाने के अलावा कोई मांग पूरी नहीं हुई। हालांकि वह उस समय मध्यस्था कर रहे नेताओं से भी मिली है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

यात्रा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाइश करते हुए।
यात्रा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाइश करते हुए।

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
शीला शेखावत ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के अनेक नेताओं की मध्यस्थता में राज्य सरकार ने उनकी सभी 11 सूत्री मांगों पर लिखित में सहमति दी थी। अब तक परिवार को सुरक्षा और एनआईए से जांच करवाने के अलावा कोई मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उस समय परिवार के सदस्य को नौकरी देने, मृतक अजीत सिंह के परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने, गोगामेड़ी को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ हत्या करवाने के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग अभी पूरी नहीं हुई।

सरकार शर्म करें, महिलाएं सड़कों पर मासूम बच्चियों के साथ आई
गोगामेड़ी के साथ अजीत सिंह की भी हत्या हुई थी। अजीत सिंह की पत्नी रेणु कंवर ने कहा कि मैं भी आज अपनी मासूम बेटी के साथ न्याय यात्रा में शामिल हो गई हूं। जो सरकार तीन महीने में भी कुछ नहीं कर पाई। वह अब एक महीने का समय मांग रही है। सरकार को शर्म आनी चाहिए कि हम औरतों को अपनी मासूम बच्चियों के साथ सड़कों पर आना पड़ा है।

एडीएम, एसडीएम और एएसपी ने की समझाइश
गोगामेड़ी थाने के सामने न्याय यात्रा को पुलिस ने रोककर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन पुलिस विफल रही। पुलिस और प्रशासन ने न्याय यात्रा का पीछा कर फिर से दूसरी बार रोक कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी राजपूत समाज ने न्याय यात्रा को रोकने से इनकार कर दिया। नोहर एडीएम गोपाल कुमार, एसडीएम पंकज गढ़वाल, नोहर सेक्टर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष शर्मा और सीओ सुभाष गोदारा ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही।

NIA ने अभी तक जारी नहीं किया रेड कॉर्नर नोटिस
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के भाई श्रवण सिंह ने कहा कि सीएम से भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, राजपूत सभा भवन के राम सिंह चंदलई सहित गोगामेड़ी और अजीत सिंह के परिजन का एक शिष्टमंडल मिला था, लेकिन सरकार ने एक माह का समय मांगा तो हमारे समाज ने निर्णय लिया कि अब समय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमने सीएम से कहा कि अभी तक NIA ने आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी नहीं जारी करवाया है। हम अपनी पैदल न्याययात्रा जारी रखेंगे।

सीएम हाउस में जौहर की चेतावनी
शीला शेखावत ने कहा कि वह अपने पति को न्याय दिलवाने के लिए बेटियों के साथ पैदल जयपुर के लिए रवाना हुई है। रास्ते में सर्व समाज के लोग और करणी सैनिक जुड़ते जाएंगे। जयपुर पहुंच कर वह अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी। शीला शेखावत ने कहा पुलिस प्रशासन ने हमें रोका है और कह रहे हैं कि हमारी सरकार से बात चल रही है। शीला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारी आखिरी न्याय यात्रा है। मैं सीएम हाउस पहुंच कर जौहर करूंगी। शीला ने कहा की हमने सरकार को 3 महीने का समय दे दिया। अब किसी प्रकार का कोई समय नहीं दिया जाएगा। वह अपनी न्याय यात्रा जारी रखेगी। हमारे राजपूत समाज में पुराने समय से जौहर होता आया है वो अब फिर होगा। मैं अकेली ही नहीं जो भाई-बहन साथ आएंगे वो भी जौहर करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89