[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना का पानी लाने की मांग को लेकर धरना:पूर्व प्रभारी मंत्री बोलीं- पानी के लिए अगर समझौता हुआ है तो कागज दिखाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

यमुना का पानी लाने की मांग को लेकर धरना:पूर्व प्रभारी मंत्री बोलीं- पानी के लिए अगर समझौता हुआ है तो कागज दिखाए

यमुना का पानी लाने की मांग को लेकर धरना:पूर्व प्रभारी मंत्री बोलीं- पानी के लिए अगर समझौता हुआ है तो कागज दिखाए

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने यमुना नहर का पानी लाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों का धरना जारी हैं। धरने पर पूर्व प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत और कांग्रेस सीकर जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला भी पहुंचे और किसानों का समर्थन किया।

इस दौरान शकुंतला रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बने कितने दिन हो गए, लेकिन अभी तक भाजपा की सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा सरकार ट्रांसफर का खेल खेल रही है। उन्होंने कुंभाराम लिफ्ट परियोजना और ईआरसीपी की योजना को लेकर कहा कि जब राजस्थान में उनकी सरकार थी तो यह दोनों ही योजनाएं तैयार थी, केवल टेंडर होना ही बाकी था। लेकिन जितना हिस्सा राजस्थान को मिलना चाहिए था उतना हिस्सा केंद्र सरकार नहीं दे रही थी। क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार थी। जबकि गुजरात और अन्य जगह जहां बीजेपी की सरकार है, वहां पर 90 प्रतिशत दे रहे हैं।

समझौता हुआ हैं तो कागज दिखाए

पूर्व प्रभारी मंत्री ने कहा की जो समझौता हुआ है उनके कागज दिखाए। यह भी बताए कि इतनी तारीख को टेंडर होंगे और काम शुरू होगा। उन्होंने सीएम की ध्यन्याद यात्रा को लेकर भी कहा की राजस्थान को कुछ नही दिया, केवल थोथी घोषणाएं कर रहे हैं। फिर किस बात की धन्यवाद यात्राएं कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ईआरसीपी योजना हमारी थी। उस पर केंद्र सरकार ने रोड़ा इसलिए अटकाया कि इस योजना का श्रेय कही कांग्रेस को नहीं मिल जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धन्यवाद यात्रा को लेकर भी कहा कि मुख्यमंत्री किस बात की धन्यवाद यात्राएं कर रहे हैं। क्या इस बात की धन्यवाद यात्राएं कर रहे हैं कि राजस्थान का मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री के सामने घुटने टेक कर आया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री में विधानसभा में साफ कहा है कि आरसीपी को लेकर राजस्थान सरकार से ऐसा कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा की जो अतिरिक्त पानी होगा उस पानी को राजस्थान को दिया जाएगा। इस दौरान विधायक सुरेश मोदी, गोवर्धन तेतरवाल, कैप्टन बलदेव यादव, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin