[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डकैती की योजना बनाते तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार:दो नाबालिग को भी किया निरुद्ध, रीको एरिया में बैंक में लूट की कर रहे थे प्लानिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डकैती की योजना बनाते तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार:दो नाबालिग को भी किया निरुद्ध, रीको एरिया में बैंक में लूट की कर रहे थे प्लानिंग

डकैती की योजना बनाते तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार:दो नाबालिग को भी किया निरुद्ध, रीको एरिया में बैंक में लूट की कर रहे थे प्लानिंग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस की सतर्कता से बैंक में लूट की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल और आरोपियों के पुलिस धर दबोचा है। डीएसपी शिवरतन गोदारा ने बताया कि रीको एरिया चिड़ावा में तीन शातिर बदमाशों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। दो नाबालिग भी निरुद्ध किए हैं।

उन्होंने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि चिड़ावा में रीको एरिया में दीपक ट्रेडर्स के सामने चार दिवारी के अन्दर बन्द पड़े सूने मकानो के पीछे चार-पांच लड़के बैठे हुए है। ये सभी चिडावा में बैंक लूटने की योजना बना रहे है, जिनके पास हथियार भी है। इस पर सीआई विनोद सामरिया को जाप्ते के साथ भेजा गया। सीआई ने मौके पर जाकर देखा तो पांच लड़के मकान के पीछे बैठे हुए दिखाई दिए।

एसबीआई बैंक में लूट की प्लानिंग
ये सभी धीरे-धीरे बात करके चिड़ावा मे स्टेशन रोड़ वाले एसबीआई बैंक में डकैती करने की योजना बना रहे थे। वे कह रहे थे कि अगर कोई बैंक डकैती डालने के समय आ जाता है तो उसके आंखों में मिर्ची डालकर लाठियों व पाईपों से हमला कर उसको मारना है और हर हाल में बैंक के ताले तोड़कर डकैती करनी है।

घेरा देकर आरोपियों को दबोचा
पुलिस पार्टी को देखकर पांचो लड़के खड़े होकर भागने लगे तो पुलिस ने चारों तरफ से उन्हें घेरा देकर पकड़ लिया और सभी से पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चिड़ावा में स्टेशन रोड़ वाले एसबीआई बैंक में डकैती करने की योजना बना रहे थे। अचानक पुलिस मौके पर आ गई। पकड़े गए बदमाशों की तलाशी ली गई। जिसमें एक लकड़ी का डंडा जिसके एक सिरे पर लोहे का आधा गोल दातेदार चक्र लगा, एक लोहे का पाईप जिसके एक सिरे पर लोहे का गोल धारधार व दरातिदार चक्र लगा हुआ, दो लोहे की वजनदार पाईप, एक प्लास्टिक की काले रंग की डमी पिस्टल जिसके सभी चाल वाले पुर्जे असल पिस्टल की तरह काम कर रहे और एक लाल मिर्ची पाउडर की खुली थैली मिली।

ये हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपी पंकज उर्फ बाबा निवासी पिचानवा, अजय उर्फ बाबा निवासी अड़ावतिया का मोहल्ला चिडावा, ऋषि जाट निवासी राजपुरा, घरडाना को गिरफ्तार किया गया और पकड़े गए दो बालकों को निरुद्ध किया गया। मामले की जांच पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह को सौंपी गई है।

ये रहे गठित टीम में शामिल
आरोपियों की पकड़ने वाली टीम में सीआई विनोद सामरिया के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेंद्र, जयसिंह, अमित डाटिका, कपिल कुमार, महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62