[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षाविद समाज रत्न बनवारी लाल रणंवा का नागरिक अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शिक्षाविद समाज रत्न बनवारी लाल रणंवा का नागरिक अभिनंदन

"विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन"

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे में गत रात्रि स्थानीय वर्मा हवेली मे प्रसिद्ध कवि हरिश हिंदुस्तानी के नेतृत्व में शिक्षाविद समाज रत्न बालिका शिक्षा के पुरोधा, गौ सेवक, गरीबो के सहयोग डीपीएस शिक्षण संस्था के संस्थापक बनवारी लाल रणंवा का नागरिक अभिनंदन व विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नवलगढ व शेखावाटी की सैकड़ो सामाजिक शैक्षणिक साहित्यिक संस्थाओं ने शाॅल साफा प्रतीक चिंह व माला पहनाकर सम्मान किया। नगरपालिका नवलगढ, नरेन्द्र सेवा जागृति संस्थान, संजीवनी साहित्यिक व सामाजिक संस्था,एसोसियेषन आॅफ अलायंस इंटरनेशनल , नवलगढ़ पत्रकार संघ, महावीर इंटरनेशनल, गोविंदराम बासोतिया ट्रस्ट, जाट समाज,अंगिरा सेवा संस्थान, शेखावाटी विप्र समाज मंच, जन मंगल सेवा संस्थान व चेतना, अलायंस क्लब 140, राष्ट्रीय कवि संगम, शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था,शब्द साहित्यिक संस्था,जागरण मंच, आशा का झरना गीतांजलि ज्वैलर्स व पोदार काॅलेज सहित सभी शिक्षण संस्थाएं, जातीय संस्थाएं, मित्रगणों द्वारा सम्मानित किया गया।

रणवां के जीवन पर प्रशस्ति पत्र का वाचन सुरेश जांगिड ने किया तथा अतिथियों द्वारा भेंट किया गया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नि व पुत्र राहुल रणंवा का भी सम्मान किया गया। परमांदम समारोह में लोगो ने राजस्थानी परिधान पहनकर अपनी महिला परिजनों के साथ आनंद उठाया। नवलगढ में इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार सभी के सहयोग से आयोजित किया गया। बनवारी लाल रणंवा ने सभी को धन्यवाद देते हुये कहा कि मेरे जीवन मे सफलता का राज मेहनत कर्तव्य निष्ठा अच्छी सोच तथा संयुक्त परिवार का योगदान है। विद्यार्थियों की संस्कारवान शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थाएं व अभिभावक जिम्मेदार है। आपने कहा कि भविष्य में वे लड़कियों की शिक्षा में दस प्रतिशत की छूट करेंगे। आपने कहा कि अगर मुझे राजनीति मे मौका मिला तो मै स्वच्छ राजनीति करूंगा। आपने सभी को कहा कि जीवन मे सफलता के लिए अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाना जरूरी है। कार्यक्रम में सैकड़ो महिला शक्ति उपस्थित रही जो अपने आप मे अदभुत है महिला दिवस पर हमारा प्रयास महिलाओ को सशक्त करने का है।

इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे हर भारतीय को अपने मन मे देवत्व व पुरूषार्थ जगाने के भाव से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त देशभक्ति के भीलवाड़ा से पधारे कवि योगेन्द्र शर्मा ने कविता पढ़ी कि तुम चाहो तो जर्रा जर्रा रत्नाकर हो सकता है तुम चाहो तो कंकर कंकर शिव हो सकता है तुम चाहो तो रामराज्य का दौर शुरू हो सकता है तुम चाहो तो भारत फिर से विश्व गुरू हो सकता है। दौसा से कवियित्री सपना सोनी ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर समां महकाया। जयपुर से पधारे लाफ्टर चैम्पियन केशरदेव मारवाड़ी ने हंसते हंसते भारतीय व्यंजनों के प्रशंसा में भारतीय भोजन को अपनाइये जीवन मे निरोगता पाइये से श्रोताओ की दाद पाई। जिस कोख से हमने जन्म लिया वह मां सबसे प्यारी है मातृ शक्ति की यह दुनिया सदा सदा आभारी है। कवि पवन पारस ने नशामुक्ति के विरूद जागृति की कविता पढकर सुंदर संदेश दिया। चिड़ावा से नागेन्द्र शर्मा निकुंज ने शेखावाटी मुहावरो से सुंदर हास्य में वातावरण बनाया। कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे कवि हरिश हिंदुस्तानी ने चुटीले व सार्थक हास्य मुक्तकों से कवि सम्मेलन को सरस बनाया।

कार्यक्रम मे नगरपालिका अध्यक्ष शोयब खत्री उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया डाॅ दयाशंकर जांगिड शिवकरण जानू , सुमन वर्मा, रामनाथ चैधरी ठाकुर आनंद सिंह ओमप्रकाश मिंतर, मुरली मनोहर चौबदार, अश्विनी कुमार महर्षि प्रोफेसर मोतीचंद मालू डाॅ सत्येन्द्र सिंह डाॅ अनिल कुमार शर्मा डाॅ मनीष मीनाक्षी जांगिड डाॅ राजेश सविता यादव राममोहन सेकसरिया मेजर डीपी शर्मा रामकुमार सिंह राठोड सज्जन जोशी रमाकान्त सोनी भंवरलाल मातादीन जगदीश प्रसाद व एडवोकेट मोरवी जांगिड महेन्द्र सर्राफ तरूण मिंतर पीरामल दायमा डाॅ अंबरिश कुमार डाॅ एन के पारीक रविन्द्र पुरोहित महेश मिश्रा व सभी संस्थाओ के सदस्य व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात स्वरूचि भोज का आनंद लिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62