CM बोले-गहलोत साहब आपको इतना गुस्सा क्यों आता है:कहा-ट्रांसफर बैन हटाने से डोटासरा जी आपको क्या दिक्कत आ गई, आपके तो बिना खर्ची नहीं होता था
CM बोले-गहलोत साहब आपको इतना गुस्सा क्यों आता है:कहा-ट्रांसफर बैन हटाने से डोटासरा जी आपको क्या दिक्कत आ गई, आपके तो बिना खर्ची नहीं होता था

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : नवलगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम गहलोत को जवाब देते हुए कहा-आपको इतना गुस्सा क्यों आ रहा है गहलोत साहब। कल आपने कहा ब्यूरोक्रेशी हावी है। ब्यूरोक्रेशी और आपके मंत्री आपके जमाने में क्या करते थे हमें वो भी पता है। हमने ट्रांसफरों का बैन खोला है, डोटासरा जी आपको क्या दिक्कत आ गई। आपका तो खर्ची से होता था, बिना खर्ची के कोई काम नहीं होता था। हमारी सरकारी जीरो टोलरेस पर काम करती है।
मुख्यमंत्री ने देवताओं को नमन करते हुए संबोधन करते हुए शुरुआत में कहा- झुंझुनूं किसानों और जवानों की धरती है। यहां का जवान जीरो माइनस और पचास तापमान में देश की रक्षा करता है। यहां का सैनिक देश के किसी भी कोने में होता है, वह झुंझुनूं के साथ राजस्थान और मां भारती का गौरव बढ़ता है। देश में सबसे ज्यादा सैनिक झुंझुनूं की धरती के है, ये धरती नमन करने योग्य और पूजनीय है।
कांग्रेस के लोग किस मुंह से वोट मांगते हैं
इस देश पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा राज किया है। झूठे वादे करते थे। यमुना के नाम कितने बार चुनाव जीतोगे। कांग्रेस के लोगों को बताना चाहता हूं। गरीबी और विकास के नाम वोट मांगा है। 70 के बाद भी गांवों में सड़क, नाली, शिक्षा और चिकित्सा की आवश्यकता है। फिर कांग्रेस के लोग किस मुंह से वोट मांगने का काम करते हैं।

सरकार बनते ही दो महीने में समझौता हो गया
कांग्रेस के वक्तव्य का झुंझुनूं की धरती से जवाब देना चाहता हूं। तुम्हारी मंशा तो यही थी, यमुना के पानी को लाने के लिए कोई काम नहीं किया। लेकिन हमने कहा कि राजस्थान के हक पानी हमें चाहिए। हरियाणा का हिस्सा उनके पास और 1917 एमजीएम हिस्सा हमारे पास रहेगा। ERCP से भी राजस्थान के 21 जिलों को फायदा होने वाला है। कांग्रेस में कितनी बार हरियाणा, राजस्थान और केंद्र में सरकार रही है। लेकिन आपने क्यों नहीं किया। जनता को जवाब दीजिए। हमारी सरकार बनते ही दो महीने में समझौता हो गया।
गरीबी हटाने के नाम पर मांगे वोट
इंदिरा, राजीव, सोनिया और राहुल गांधी भी गरीबी हटाने के नाम वोट मांग रहे हैं। अब न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। अगर सबसे ज्यादा महिला अत्याचार की घटना राजस्थान में हुई है। दलित के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ तक आपको न्याय यात्रा निकालनी चाहिए थी। अब चुनाव आ गए है तो न्याय यात्रा और भारत जोड़ यात्रा निकाल रहे हैं। भारत तोड़ने का काम तो आपने 70 साल में किया है।
प्रधानमंत्री देते हैं गारंटी की गारंटी
जब आपकी गारंटी नहीं थी तो आप किस को गारंटी दे रहे थे। इस देश में गारंटी पर भी गारंटी देने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जो शिलान्यास भी वही करते है और उद्घाटन भी वही करते हैं। हमने कहा था SIT कर दी है। पेपर लीक करने वालों को रोज पकड़ा जा रहा है, उनको बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यमुना जल समझौता होने के बाद शनिवार दोपहर तीन घंटे देरी से करीब 3:30 बजे नवलगढ़ के पोदार पवेलियन में जल समझौता धन्यवाद सभा में पहुंचे। इस दौरान विधायक विक्रम सिंह जाखल ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जन संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शाम करीब 4:30 बजे कार्यक्रम से कल्याणपुरा के लिए रवाना हुए।
देखे तस्वीरे