[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में मुख्यमंत्री का दौरा रद्द:28 फरवरी को होनी थी सभा, विधायक ने कहा – अब मार्च के पहले सप्ताह में आने की संभावना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में मुख्यमंत्री का दौरा रद्द:28 फरवरी को होनी थी सभा, विधायक ने कहा – अब मार्च के पहले सप्ताह में आने की संभावना

खेतड़ी में मुख्यमंत्री का दौरा रद्द:28 फरवरी को होनी थी सभा, विधायक ने कहा - अब मार्च के पहले सप्ताह में आने की संभावना

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : खेतड़ी तहसील में मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को होने वाला दौरा मंगलवार को निरस्त हो गया है। इस दौरान विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर की ओर से दी गई जानकारी में मुख्यमंत्री मार्च माह के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई है। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि खेतड़ी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित 28 फरवरी के दौरे को लेकर कॉपर के नेहरू मैदान में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था। प्रशासन की ओर से पंडाल लगाकर तैयारी भी की जा रही थी, लेकिन भाजपा कार्य समिति की बैठक के चलते मुख्यमंत्री का खेतड़ी दौरा निरस्त हो गया है। आपको बता दे, दो महीने में मुख्यमंत्री का दूसरी बार जिले का दौरा रद्द हुआ है। इससे पहले वे 28 दिसंबर को खेतड़ी के रामकुमारपुरा की चाचावाली ढाणी में विधायक धर्मपाल गुर्जर के पिता रामकुमार गुर्जर की पुण्यतिथि पर किसान सम्मेलन में आने वाले थे।

तब मंत्रिमंडल गठन के चलते दौरा टला था। अब बुधवार को दिल्ली में होने वाली भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक की वजह से दौरा निरस्त हुआ है। दरअसल यमुना नहर का पानी शेखावाटी में लाने के लिए राजस्थान व हरियाणा के बीच हुए एमओयू को भुनाने के लिए सरकार ने 28 फरवरी को शेखावाटी में तीन जगहों पर आभार जनसभा तय की गई थी। ये सभाएं सीकर जिले के श्रीमाधोपुर व झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ व खेतड़ी नगर में होनी थी।

इस संबंध में सीएमओ में जानकारी जुटाने पर मार्च माह के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री के खेतड़ी आने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार व हरियाणा सरकार के बीच हुए यमुना जल समझौते को लेकर धन्यवाद सभा का आयोजन में सीएम भजनलाल शर्मा के आगमन होने वाला था, लेकिन उनका दौरा निरस्त होने के बाद अब जल्द ही मुख्यमंत्री के आने की नई तिथि निर्धारित की जाएगी।

अब 28 फरवरी को मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला था। सीएम के मार्च माह के पहले सप्ताह में आने की संभावना को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कॉपर के नेहरू मैदान में हेलीपैड, पंडाल, सभा स्थल, बैरिकेट्स आदि लगाकर विशेष तैयारी की जा रही हैं। इसके अलावा भाजपा नेताओं सहित जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी लगातार नेहरू मैदान में चल रही तैयारी की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खेतड़ी में क्षतिग्रस्त सड़कों पर मिट्टी डालकर सड़क को दुरुस्त भी किया जा रहा है। विधायक गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही सीएम खेतड़ी आएंगे और खेतड़ी के विकास को लेकर बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22