[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी गबन के प्रकरणों में समुचित कार्यवाही कर करें वसूली : कस्वां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी गबन के प्रकरणों में समुचित कार्यवाही कर करें वसूली : कस्वां

निधि अंकेक्षण विभाग क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक पवन कस्वां ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

चूरू : निधि अंकेक्षण विभाग क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक पवन कस्वां ने सोमवार को जिला कलक्टेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग के बकाया आक्षेपों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चोरी गबन के प्रकरणों में समुचित कार्यवाही करते हुए वसूली करें तथा संबंधितों पर विभागीय कार्यवाही व  एफआईआर करें। उन्होंने इस दौरान ‘एक माह एक पैरा‘ ड्रॉप की कार्ययोजना पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

इसी के साथ अतिरिक्त निदेशक कस्वां ने जिला कोष कार्यालय का अवलोकन किया। गौरतलब है कि कस्वां 2018 में चूरू के कोषाधिकारी भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कोष कार्यालय को ग्रीन कैम्पस बनाने पर काम किया था। इस दौरान अतिरिक्त कोषाधिकारी रामस्वरूप शर्मा उनके साथ रहे।

बैठक के दौरान कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, जिला परिषद के लेखाधिकारी चैनाराम,  जिले की समस्त पंचायत समितियों, कृषि उपज मंडियाें, नगरपालिका सहित विभिन्न स्थानीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22