[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लेडी टीचर का आरोप- डाइट लेक्चरर करता है गलत फोन-मैसेज:शिक्षा मंत्री-कलेक्टर से की शिकायत; लिखा- APO कराने की धमकी देता है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लेडी टीचर का आरोप- डाइट लेक्चरर करता है गलत फोन-मैसेज:शिक्षा मंत्री-कलेक्टर से की शिकायत; लिखा- APO कराने की धमकी देता है

लेडी टीचर का आरोप- डाइट लेक्चरर करता है गलत फोन-मैसेज:शिक्षा मंत्री-कलेक्टर से की शिकायत; लिखा- APO कराने की धमकी देता है

झुंझुनूं : झुंझुनूं डाइट में कार्यरत लेक्चरर पर एक महिला शिक्षिका से फोन पर गलत बातें व मैसेज करने के आरोप लगाए। आरोप मुकुन्दगढ (झुंझुनूं) की सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका ने लगाए हैं। शिक्षा मंत्री व कलेक्टर से लिखित में शिकायत की गई है। महिला टीचर ने शिकायत में लिखा- डाइट लेक्चरर परमेंद्र कुल्हार पर लगातार प्रताड़ित कर रहा है। जब मैं बुडाना में लेक्चरर के पद पर थी तब परमेन्द्र फोन व मैसेज कर गलत बातें करने की कोशिश करता था। उसे ऐसा न करने के लिए धमकाया तो वह प्रताड़ित करने लगा है।

टीचर ने लिखा- जब परमेंद्र समसा में पीओ के रूप में कार्यरत था, तब निरीक्षण के बहाने मेरे स्कूल आया। मैं नहीं मिली तो स्टाफ के सामने मेरे बारे में गलत बातें कही।

डाइट व्याख्याता के खिलाफ शिक्षा मंत्री व कलेक्टर को शिकायत, शिक्षिका ने फोन व मैसेज पर गलत बात करने का आरोप लगाया
डाइट व्याख्याता के खिलाफ शिक्षा मंत्री व कलेक्टर को शिकायत, शिक्षिका ने फोन व मैसेज पर गलत बात करने का आरोप लगाया

एपीओ कराने की धमकी दी

शिकायत में लिखा- एक दिन परमेंद्र मेरे घर तक पहुंच गया और एपीओ कराने की धमकी दी। 6 फरवरी 2024 को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर से उप निदेशक उर्मिला चौधरी को साथ लेकर वह मेरे स्कूल आ गया।

वहां 3 घंटे तक मुझे व अन्य टीचर्स को विद्यार्थियों के सामने डांट-फटकार लगाई। अपमानित किया और एपीओ या सस्पेंड करवाने की धमकी दी। मैं और मेरा स्टाफ स्कूल में समय पर आते हैं। विद्यालय में कैमरे लगे हैं। इसके बावजूद उर्मिला चौधरी व परमेंद्र ने विजिट रजिस्टर में जान-बूझकर लिखा कि टीचर्स लेट आते हैं। जबकि ऐसा कोई सबूत भी नहीं था।

शिकायत में लिखा- जब भी उर्मिला चौधरी आती हैं तो डाइट लेक्चरर परमेंद्र अनाधिकृत रूप से दो दिन दौरे पर रहता है।

टीचर ने मामले की जांच करने और परमेंद्र कुल्हार को डाइट से हटाने की मांग की है। साथ ही डाइट में रहने के दौरान किए कामों की जांच की मांग भी की है।

डाइट व्याख्याता के खिलाफ शिक्षा मंत्री व कलेक्टर को शिकायत
डाइट व्याख्याता के खिलाफ शिक्षा मंत्री व कलेक्टर को शिकायत

जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसूया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला नॉलेज में है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच चल रही है। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ढाका ने बताया कि मामले के बारे में उच्च अधिकारी ही बता पाएंगे। मेरे पास कोई जांच नहीं है।

शिक्षकों ने दिया ज्ञापन, कहा- परमेंद्र की अच्छी छवि

महिला शिक्षक के द्वारा व्याख्याता परमेन्द्र पर लगाए गए आरोप के मामले में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) व राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की ओर से गुरुवार शाम को कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर मामले की सही तरीके से जांच की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि व्याख्याता परमेंद्र कुल्हार की शिक्षक समाज में बहुत अच्छी छवि है। झूठे आरोप लगाकर व्याख्याता की छवि खराब की जा रही है। प्रकरण से समाज में शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। आरोप झूठे पाए जाने पर महिला शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77