[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी : कांग्रेस का वार्ड पार्षद शराब बेचते गिरफ्तार, आरोपी पार्षद को जेल भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी : कांग्रेस का वार्ड पार्षद शराब बेचते गिरफ्तार, आरोपी पार्षद को जेल भेजा

अवैध शराब बेचते पार्षद गिरफ्तार:6 पेटी अवैध देशी शराब की जप्त, पुलिस को मिल रही थी शिकायतें

उदयपुरवाटी. नगरपालिका में कांग्रेस के पार्षद राधेश्याम रचेता को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाए जाने पर आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। पार्षद के कब्जे से देशी शराब के छह कार्टन बरामद किए गए है। आबाकारी सीआई जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सूचना मिली कि गौरिया क्षेत्र में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस दौरान मौके पर उदयपुरवाटी कस्बे वार्ड 27 निवासी राधेश्याम रचेता अवैध रूप शराब बेचते हुए पाया गया। इस दौरान आरोपी के पास से छह कार्टन देशी शराब के बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आबकारी पुलिस नवलगढ़ सीआई जितेंद्र सिंह के मुताबिक उदयपुरवाटी से गोरियां सड़क पर अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थी।

आरोपी पार्षद को भेजा जेल
मुखबीर की सूचना पर आबकारी पुलिस टीम ने सीआई जितेंद्रसिंह और विजयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गोरियां रोड़ पर दबिश देकर वार्ड पार्षद राधेश्याम रचेता को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से छह पेटी देशी मदिरा बरामद की है। सीआई के मुताबिक आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी वार्ड पार्षद को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77