[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक ने सुनीं आमजन की समस्याएं:लोगों ने बिजली, पानी और सड़क की परेशानियों से कराया अवगत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक ने सुनीं आमजन की समस्याएं:लोगों ने बिजली, पानी और सड़क की परेशानियों से कराया अवगत

आमजन की समस्याओं को लेकर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने की जनसुनवाई, बिजली, पानी और सड़क की समस्या को लेकर करवाया अवगत, यमुना नहर पानी पर समझौते को लेकर विधायक का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद ख़ान

खेतडीनगर : खेतडीनगर में बुधवार को विधायक की ओर आमजन की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की गई। विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र में पेयजल, बिजली व सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से अवगत करवाया गया, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।

विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के गांव व ढाणियों पेयजल सप्लाई को लेकर उचित प्रबंधन नहीं होने से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी में पेयजल की यह हालत है तो गर्मी के मौसम में स्तिथि ओर भी खराब हो सकती है। खेतड़ी का पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पेयजल के पर्याप्त संसाधन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व में राज्य सरकार की ओर से कुंभाराम परियोजना का पानी खेतड़ी क्षेत्र में पहुंचाया गया था, लेकिन अधिकांश गांवों व ढाणियों में कुंभाराम परियोजना का पानी सही तरीके से नहीं पहुंच पाने के कारण उनके सामने पेयजल की समस्या बनी हुई है। परियोजना का पानी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। इसके लिए व्यवस्था में सुधार करने के प्रयास करने होंगे।

इसके अलावा क्षेत्र की अधिकांश सड़के क्षतिग्रस्त होने से आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर कुछ सड़कों को स्वीकृति दे दी गई है, जबकि अन्य को लेकर प्रयास किए जा रहे है। क्षेत्र में बिजली, पेयजल व सड़क की मरम्मत को लेकर अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए है।

इस दौरान हरियाणा व राज्य सरकार की ओर से यमुना नहर के पानी को लेकर सहमति बनने पर ग्रामीणों की ओर से विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर राजेश मास्टर, बबलू अवाना, रामनिवास लादी, प्रभु गुर्जर, श्योलाल बसई, झंडू, धर्मेंद्र यादव, शक्ति सिंह, हजारी सिंह, महिपाल, सतीश खरडिया, कृष्ण यादव, किशोर जांगिड़, नरेश गुर्जर, कैप्टन केशर देव, मदन बंधा, मुकेश टीबा, राजेश ठेकेदार, देवराज सेफरागुवार, पुर्ण मल, हवा सिंह, सुभाष तातीजा, धर्मा पहलवान, नरेश जोहड़ा, एडवोकेट महेंद्र छावडी, निखिल शर्मा, डॉ सोमदत भगत, कैलाश स्वामी, हरिराम गुर्जर, छोटेलाल पहलवान, राधेश्याम शर्मा सिहोड़, मनीष त्योंदा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62