[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इसरो 9वीं के स्टूडेंट्स को देगा प्रशिक्षण:आवेदन शुरू, 20 मार्च तक करे सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, 7 केंद्रों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इसरो 9वीं के स्टूडेंट्स को देगा प्रशिक्षण:आवेदन शुरू, 20 मार्च तक करे सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, 7 केंद्रों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

इसरो 9वीं के स्टूडेंट्स को देगा प्रशिक्षण:आवेदन शुरू, 20 मार्च तक करे सकेंगे ऑनलाईन आवेदन, 7 केंद्रों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

झुंझुनूं : इसरो नौवीं कक्षा के छात्रां के लिए युवा वैज्ञानी कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहा है। कार्यक्रम के ज़रिए छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित अनुसंधान/करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 9 वीं कक्षा के छात्र 20 मार्च तक आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही अंतरिक्ष के बारे में जागरूक करना।

स्कूल के समय से ही उनमें साइंस, टेक्नोलॉजी और खासकर स्पेस साइंस के बारे में बताना। ताकि वे सही उम्र में सही करियर का फैसला लेने में सक्षम हो सकें। इसरो ने इसके लिए ‘‘कैच देम यंग’’ कार्यक्रम तैयार किया है। प्रशिक्षण के लिए छात्रों को तीन समूहों में बांटा गया है। यह 13 से 24 मई तक चलेगा। इसके लिए प्रत्येक संघीय राज्य से तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। सातो केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

युवा विज्ञानी कार्यक्रम में चयन के लिए बनने वाली मेरिट में आठवीं के अंकों का सर्वाधिक योगदान है। इसमें 8वीं कक्षा के 50, ऑनलाइन क्विज के 10, विज्ञान मेले के स्कूल स्तर पर 2, जिला स्तर पर 5, राज्य स्तर के 10 इसी प्रकार ओलंपियाड तथा खेल में रैंक पर स्कूल स्तर के 2-2, जिले के 4-4, राज्य के 5-5 फीसदी अंक जुड़ेंगे। इसी प्रकार स्काउट गाइड, एनसीसी व एनएसएस के 5 तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाई के 15 फीसदी अंक जुड़ेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

इसरो के युविका कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना होगा। युविका ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक मिलेगा। यहां अपनी डिटेल भरकर, फोटो और सर्टिफिकेट्स अपलोड करके अप्लाई करना होगा।

ऐसे रहेगा टाइम

पंजीकरण की तिथि 20 फरवरी से 20 मार्च,2024 तक

प्रथम चयन सूची प्रकाशन 28 मार्च

दूसरी चयन सूची का प्रकाशन 4, अप्रैल

चयनित छात्रों की ओर से रिपोर्टिंग 12, मई

युविका कार्यक्रम 13-24, मई

संबंधित केंद्र से चयनित छात्रों के लिए भेजना : 25 मई, 2024

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62