[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आई टी क्रिकेट लीग 2024 में तीसरी बार जीती झुंझुनूं की आईटी स्टार टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आई टी क्रिकेट लीग 2024 में तीसरी बार जीती झुंझुनूं की आईटी स्टार टीम

आई टी क्रिकेट लीग 2024 में तीसरी बार जीती झुंझुनूं की आईटी स्टार टीम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की और से विभागिय अन्तर जिला टूर्नामेंट में झुंझुनूं की 2 टीमों ने भाग लिया जिसमें डीओआईटी से सूचना सहायक, सहायक प्रोग्रामर एवं प्रोग्रामर खेले। झुंझुनूं की आईटी स्टार टीम राज्य में प्रसिद्धि हासिल करने वाली टीम है। आईटी यूनियन झुंझुनूं के मीडिया प्रभारी सन्दीप सिहाग ने बताया कि डीओआईटी की और से अब तक कुल 4 लीग प्रतियोगिता आयोजित हुई है जिसमें से 3 बार आईटी स्टार झुंझुनूं टीम फाईनल मैच में पहुंची है एवं तीनो में ही फाईनल मैच में अपनी जीत दर्ज की है। टीम कप्तान विकास सैनी ने बताया की फाईनल मैच आईटी स्टार झुंझुनूं एवं जोधपुर रोयल्स के बीच 11 बजे शुरू हुआ जिसमें आईटी स्टार झुंझुनूं ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया गया।

जोधपुर रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 20 ऑवर में 5 विकेट के नुकसान से 155 रन बनाये। स्कॉर बहुत लम्बा रहा परन्तु खिलाड़ियों ने हिम्मत से सामना करते हुऐ 19.5 ऑवर में ही 159 रन बनाकर 3 विकेट के साथ जीत हासिल कर ली। टीम में सबसे अच्छी गेन्दबाजी प्रमोद कुमार सैनी ने कराई जिसमें 4 ऑवर में 25 रन देते हुऐ 2 विकेट लिए जो क्वाटरफाईनल एवं सेमीफाईनल के साथ साथ फाईनल के भी मैन ऑफ द मैच रहे। सबसे अच्छी बल्लेबाजी राकेष डांगी की रही जिन्होने 16 बॉल खेलते हुऐ 4 छक्कों के साथ 32 रन बनाये एवं अन्त में छक्के के साथ ही टीम को जीत भी दिलाई। आरती डोगरा शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा आईटी स्टार झुंझुनूं को जीत की बधाई दी एवं फाईनल विजेता की ट्राफी प्रदान की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62