[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपने स्वर्णिम काल में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा भारत : पीएम मोदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अपने स्वर्णिम काल में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा भारत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया प्रदेश भर में 17 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास व उद्घाटन। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह, राज्य स्तर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित, कहा- राजपथ को कर्तव्यपथ में बदल रही प्रदेश की डबल इंजन की सरकार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रदेश भर में 17 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास व उद्घाटन किया तथा प्रदेश की जनता को संबोधित किया। जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम वीसी के जरिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े रहे तथा सभी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का प्रसारण किया गया। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, सीईओ जवाहर चौधरी, एसडीएम कविता गोदारा, प्यारेलाल ढूकिया, बनवारी लाल सैनी, महेश जीनगर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी व आमजन उपस्थित रहे ।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 17 हजार करोड़ रुपए के रोड, रेल, सौर उर्जा, पानी व एलपीजी के विकास कार्यों से विकसित भारत- विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा। इन परियोजनाओं से राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। भारत अपने स्वर्णिम काल से गुजर रहा है और पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।

मोदी ने राजस्थान में आईटी के उपयोग को सराहा
कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आईटी के बेहतरीन उपयोग से राजस्थान के लाखों लोगों तक विकास कार्यों को अवगत करवाने का यह अभूतपूर्व प्रयोग है। उन्होेंने कहा कि सरकार पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की तैयारी कर रही है। प्रत्येक घर की छतों पर सोलर प्लांट लग जाने से मुफ्त बिजली तो मिलेगी ही, साथ ही उत्पादित अतिरिक्त बिजली को बेचकर आय भी होगी। सरकार देश-प्रदेश के महिला, किसान, युवा व गरीब सहित इन चार वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इन वर्गों के सशक्तीकरण के साथ मोदी सरकार अपनी गारंटी पूरी कर रही है। साथ ही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपरलीक के मामलों पर रोक लगाने के लिए संसद में एक कठोर कानून बनाया गया है।

राजपथ को कर्तव्य पथ में बदल रही सरकार
इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और कहा कि हम विकसित भारत-विकसित राजस्थान के सामूहिक संकल्प से प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश के करीब 3.50 करोड़ लोगों को विभिन्न योजनाओं में लाभ मिला है। प्रदेश को मिली सौगातों से राजस्थान तेजी से विकसित हो रहा है। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार राजपथ को कर्तव्यपथ में बदल रही है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था में योगदान दिया । इस दौरान एलईडी वॉल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर बनी वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77