[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 02 बसों को जब्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

10 वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 02 बसों को जब्त किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : परिवहन विभाग द्वारा चलाएं जा रहे संयुक्त जांच अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय खेतड़ी उडनदस्ता ने शुक्रवार को खेतड़ी-सिंघाना मार्ग पर स्थित डीबी के पास निजी बसों पर कार्यवाही करते हुए दस बसों के चालान काटे व दो बसों को जब्त की। कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि अतिरिक्त परिवहन आयुक्त प्रवर्तन रंजिता गौतम के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, खेतड़ी के उड़नदस्ता प्रभारी राजेन्द्र सिंह मीणा द्वारा बसों की विशेष जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दोरान 10 बसों के चालान काटे साथ ही दो बसों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही के दौरान करीब पांच लाख रुपए का राजस्व आने की संभावना है। यादव ने बताया कि 13 फरवरी को एक लोक परिवहन बस पर कार्यवाही करते हुए चार लाख 77000 रु का टैक्स वसूला गया था। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेंगा।

निजी बसों की जांच करते परिवहन विभाग के अधिकारी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77