[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल को लेकर बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

राष्ट्रीय संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल को लेकर बैठक

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविधालय के पेपर आउट करने के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

महेन्द्रगढ : देश के 9 बड़े राष्ट्रीय संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल को लेकर आज महेन्द्रगढ जिले के विभिन्न संगठनों के कर्मचारी, मजदूर और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यनियन व सर्व कर्मचारी सघ हरियाणा की बैठक यादव धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा मुख्यालय महेन्द्रगढ़ के प्रधान जुगेश कुमार व सर्व कर्मचारी संघ के खण्ड प्रधान रणसिह मालड़ा ने संयुक्त रूप से की । बैठक का संचालन एमपीएचई एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा व हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव कामरेड सुभाष चंद उपस्थित रहे।

सुजान मालड़ा ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी नीतियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले देश के कच्चे और पक्के कर्मचारियों से रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, न्यूनतम वेतन लागू करने का वादा किया था।लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी वादे भूलकर कर्मचारी, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कानून बना रही है। एक तरफ मोदी सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। दूसरी तरफ देश के अन्नदाता किसानों पर बर्बरतापूर्ण रवैया अपना रही है। जो सरासर नाइंसाफी है।

हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव कामरेड सुभाष चंद ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करे, न्यूनतम वेतन लागू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, सामाजिक सुरक्षा लागू करने तथा श्रम कानूनों में जो बदलाव किया गया है। वो कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मांगों को पूरा नही किया तो सरकार को आने वाले चुनावों में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। बैठक के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने आइटीआइ, बस स्टैंड, हुड्डा पार्क, राव तुलाराम चौक, श्री बालाजी चौक, गांधी मार्केट, नगरपालिका, अंबेडकर चौक होते हुए वापस यादव धर्मशाला में कार्यक्रम का विधिवत रूप से समापन किया।

बैठक में सोनू मंजू देवी, रमेश देवी, नाजूराम बंसीलाल, राजबीर, अशोक कुमार, पप्पू, राजू, हरिराम व पवन कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet