[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में रेप की दो घटनाएं; जीजा ने नाबालिग साली से किया रेप, कोचिंग सेंटर में छात्रा से गैंगरेप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में रेप की दो घटनाएं; जीजा ने नाबालिग साली से किया रेप, कोचिंग सेंटर में छात्रा से गैंगरेप

Rajasthan Crime News: कोटा में एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के कुन्हाड़ी थाने का है।

Rajasthan Crime News: राजस्थान में गुरुवार को रोंगटें खड़े कर देने वाली दो अलग-अलग रेप के मामले सामने आए हैं। पहली घटना बांसवाड़ा की है यहां  रिश्तों का कत्ल करते हुए जीजा ने नाबालिग साली से रेप किया। वहीं, दूसरे मामले में कोटा के कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा के साथ परिचित 4 छात्रों ने गैंगरेप किया है। पुलिस दोनों ही मामलों में पीड़िताओं का बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

कई घंटे खेत में पड़ी रही पीड़िता

जानकारी के अनुसार बांंसवाड़ा में 11 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि रिश्ते में उसका जीजा नाबालिग को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। यहां उसने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। लड़की शोर न कर सके इसके लिए उसका मुंह पर हाथ रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद बच्चे इतने सदमे में थी कि वह कई घंटे खून से लथपथ खेत में ही पड़ी रही।

पीड़िता डरी हुई, पुलिस कर रही मामले की जांच  

किसी तरह सूचना मिलने पर परिजन बच्ची को समीप के स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में डिप्टी एसपी  संदीप सिंह शेखावत के अनुसार पीड़िता और उसके परिजनों का बयान लिया गया है। बच्ची फिलहाल डरी हुई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोचिंग सेंटर की छात्रा से गैंगरेप

कोटा में एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के कुन्हाड़ी थाने का है। पुलिस के अनुसार पीड़िता हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है। 17 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि  सोशल मीडिया से उसकी दोस्ती चार लड़कों से हुई। आरोप है कि चारों ने उसके साथ गैंग रेप किया है। पीड़िता लैंडमार्क सिटी के एक फ्लैट में रहती है।पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी चारों छात्र बंगाल ,उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं और कोटा पढ़ने आए हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22