[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पांच दिन पहले किराणा की दुकान में की थी वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पांच दिन पहले किराणा की दुकान में की थी वारदात

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पांच दिन पहले किराणा की दुकान में की थी वारदात

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान

मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस ने चोरी के वारदात का खुलासा करते हुए किराणा की दुकान से सामान चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चार दिन पहले गोदाम में रखा सामान चुरा लिया था।

थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को त्यौंदा निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि वह गांव में ही किराणा की दुकान चलाता है, जिसका गोदाम दुकान से कुछ दूरी पर ही है। रात को वह गोदाम व दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। जब अगले दिन सुबह आकर देखा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था। इस दौरान जब उसने गोदाम में रखे सामान की तलाशी ली तो खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान गायब मिला।

मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि किराणा के गोदाम में सामान चोरी करने के आरोपी बाडलवास गांव में ही घूम रहे हैं। जिस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाडलवास में दबिश देकर लोकेश पुत्र ग्यारसी लाल गुर्जर और दीपक पुत्र लीलाराम नई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना कबूल कर लिया। मामले का खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी राजवीर सिंह, कांस्टेबल चोखाराम, मयंक सांगवान और देशराज आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22