[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध रिवाल्वर के साथ युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डाली थी फोटो, एक बाल अपचारी को भी पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

अवैध रिवाल्वर के साथ युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डाली थी फोटो, एक बाल अपचारी को भी पकड़ा

अवैध रिवाल्वर के साथ युवक गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डाली थी फोटो, एक बाल अपचारी को भी पकड़ा

मंड्रेला : मंड्रेला कस्बे में सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ फोटो डालने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के वार्ड 8 स्थित रामदेव मंदिर के पास एक लड़का खड़ा हुआ है। उसने सोशल मीडिया साइट पर हथियार के साथ फोटो डाली थी, अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो उसके पास हथियार मिल सकता है। जिस पर थानाधिकारी रविंद्र कुमार मय जाब्ते के साथ रामदेव मन्दिर के पास पहुंचे तो वहां पर एक लड़का दिखाई दिया।

लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मंड्रेला के वार्ड 8 निवासी कैफ (19) पुत्र आमीन कसाई बताया। पुलिस ने जब कैफ की तलाशी ली तो उसके पास एक रिवॉल्वर बरामद हुआ और लाइसेंस के बारे में पूछने पर लाइसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने आरोपी कैफ को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करके अवैध रिवॉल्वर को अपने कब्जे में लेकर कैफ से पूछताछ की तो उसने बताया की उक्त रिवॉल्वर एक बाल अपचारी से खरीदा है।

जिस पर पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है। मामले पर सुलताना थानाधिकारी कैलाशचंद जांच कर रहे हैं। पुलिस टीम में मंड्रेला थानाधिकारी रविन्द्र कुमार, सुलताना थानाधिकारी कैलाशचंद, एएसआई रतनलाल, हैड कांस्टेबल सावरमल, कांस्टेबल हरेंद्र, मनोज कुमार, कुलदीप, दिनेश कुमार व नरेंद्र शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22