[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसंत महोत्सव मनाया:सोलो और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा, आज शाम श्याम मंदिर में होगा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसंत महोत्सव मनाया:सोलो और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा, आज शाम श्याम मंदिर में होगा कार्यक्रम

बसंत महोत्सव मनाया:सोलो और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा, आज शाम श्याम मंदिर में होगा कार्यक्रम

चिड़ावा : शहर में पिलानी रोड पर अडूकिया स्कूल के पास श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने श्री श्याम नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित किए जा रहे बसंत महोत्सव में अलग-अलग धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम के तहत सोलो और ग्रुप डांस प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने और अन्य ग्रुप्स ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान ग्रुप डांस प्रतियोगिता में हर्षित ग्रुप प्रथम, सेंट विवेकानंद स्कूल ने द्वितीय और सेवक ज्वेल्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सोलो परफॉर्मेंस में नंदिनी स्कूल की दिशू ने प्रथम, ज्ञान सिंधु स्कूल की हर्षिता ने द्वितीय और चार्विक अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मंडल कार्यकर्ताओं ने कलाकारों का स्वागत-सम्मान किया। अंत में प्रसाद बांटा गया। उधर, महोत्सव में शाम 7.15 बजे श्री श्याम हरि कीर्तन मंडल की ओर से पुरानी बस्ती स्थित श्री श्याम मंदिर में भजन संध्या, बाबा का विशेष फूलों से नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। बाबा को छप्पन भोग समर्पित कर महाआरती की जाएगी।

महोत्सव के अंतिम दिन 14 फरवरी को 501 निशान के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। विवेकानंद चौक में रामू राजस्थानी एंड पार्टी द्वारा महाकाल, अघोरी, भस्म आरती की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Related Articles