[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित यूनिफॉर्म में आने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित यूनिफॉर्म में आने के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित यूनिफॉर्म में आने के निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : बालकृष्णा

झुंझुनूं : राज्य सरकार के मंशानुरुप जिले में विभिन्न राजकीय कार्यालयों के औचक निरीक्षण का दौर जारी है। मंगलवार को मलसीसर तहसीलदार बजरंग लाल ने गोखरी के राजकीय संस्कृत उप्रावि, आंगनबाड़ी केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र गोखरी एवं पशु उप चिकित्सा केंद्र का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान विद्यालय के शिक्षक समय से स्कूल में उपस्थित मिले, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर आने के निर्देश दिए गए। उप स्वास्थ्य केंद्र के सूचना पट्ट पर ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर का नाम प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं आवागमन रजिस्टर संधारित करने के निर्देश: दिये । वहीं नवलगढ़ तहसीलदार भीमसेन सैनी ने मंगलवार को बिरोल के राउमावि एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया । इस दौरान बिरोल स्कूल के शिक्षक सरकारी काम से अन्य कार्यालय में गए पाए गए, जिनका मूवमेंट रजिस्टर में इंद्राज नहीं था। इस संबंध में तहसीलदार द्वारा आवागमन रजिस्टर को संधारित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में स्कूल और उप स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई की अच्छी व्यवस्थाएं पाई गईं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet