[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

52वीं फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का समापन:फुटबॉल में श्रीराम क्लब माकड़ो और कबड्डी में तोशाम ने जीता फाइनल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

52वीं फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का समापन:फुटबॉल में श्रीराम क्लब माकड़ो और कबड्डी में तोशाम ने जीता फाइनल

52वीं फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का समापन:फुटबॉल में श्रीराम क्लब माकड़ो और कबड्डी में तोशाम ने जीता फाइनल

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के माकड़ो के खेल मैदान में नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित 52वीं फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष विजेंद्र डागर ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्रीराम क्लब माकड़ो और झुंझुनूं के बीच खेला गया, जिसमें श्रीराम क्लब माकड़ो की टीम ने झुंझनू को 1-0 के स्कोर से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तोशाम हरियाणा व जयपुर के बीच खेला गया, जिसमें तोशाम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने फुटबॉल की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रूपए और ट्रॉफी, कबड्डी की विजेता टीम को 11 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 7100 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन पर 100, 400 और 1600 मीटर मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया गया। 100 मीटर दौड़ में विशाल झाझड़िया प्रथम, मनीष बासड़ी ने द्वितीय स्थान, 1600 मीटर मैराथन दौड़ में अंकित राव घरड़ाना खुर्द ने प्रथम और सूरज तातीजा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर लड़की दौड़ में सेजल माकड़ो और 400 मीटर लड़की दौड़ में दीपिका माकड़ो ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा बुजुर्ग दौड़ में रोहिताश डागर ने प्रथम स्थान हासिल किया। अतिथियों ने मैराथन दौड़ के विजेता धावकों को प्रतिक चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सरपंच नरेन्द्र डैला, ठेकेदार संदीप कुमार, बगड़ एएसआई शेरसिंह फोगाट, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र डागर, रोहित नेहरा सांवलोद, मुकेश डागर, नाहरसिंह थालौर, राजकुमार सेठी, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र जाखड़, कमल किशोर, अनिल डागर, रधुवीर महला मुरादपुर, शलेन्द्र डैला, संजय शर्मा पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष, विकास डैला, सुरेश डैला, मनोज शर्मा, आजाद डैला, दीपक, भूपेन्द्र डागर, विजय डागर, राजेन्द्र डागर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet