[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर: दिवाली से पहले सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, यहां जानें कितना मिलेगा फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजनीतिराजस्थानराज्य

जयपुर: दिवाली से पहले सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, यहां जानें कितना मिलेगा फायदा

जयपुर: दिवाली से पहले सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, यहां जानें कितना मिलेगा फायदा

जयपुर: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। दीपावली से पहले सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए बोनस की मंजूरी दी है। इससे 6 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके चलते दीपोत्सव से पहले सरकारी कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बन गया है।
बता दें कि मंजूरी मिलने के बाद प्रत्येक कर्मचारी को 6774 रुपए मिलेंगे। बोनस की 75 फीसदी राशि का नकद भुगतान किया जाएगा। बाकी का पीएफ के रूप में जमा करवाया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि वित्त विभाग के आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान के तहत जिन सरकारी कर्मचारियों का एल 12 पे लेवल या 4800 ग्रेड पे और उससे कम का वेतन है उन्हें अधिकतम 6774 रुपये का बोनस मिलेगा। जिसमें से 75% राशि नकद और 25% राशि कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा होगी।
ऐसे कर्मचारियों को बोनस 31 दिन के माह के आधार पर मिलेगा। 30 दिन की अवधि के लिए दिया जाएगा यह बोनस. तदर्थ बोनस का सरकारी खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय भार 500 करोड़ होगा। इस योजना से।पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा. करीब 6 लाख कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22