[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री ने समाज के कमजोर तबके हेतु चलाई अनेक योजनाएं, जरूरतमंदों को लाभान्वित का है पूरा प्रयास- डॉ शंकर यादव।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसरकारी योजना

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री ने समाज के कमजोर तबके हेतु चलाई अनेक योजनाएं, जरूरतमंदों को लाभान्वित का है पूरा प्रयास- डॉ शंकर यादव।

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री ने समाज के कमजोर तबके हेतु चलाई अनेक योजनाएं, जरूरतमंदों को लाभान्वित का है पूरा प्रयास- डॉ शंकर यादव।

झुंझुनूं : राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. शंकर यादव ने शनिवार को झुन्झुनू स्थित सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक की। साथ ही कार्यकर्ताओं व आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक और अनुजा निगम प्रबंधक मो अशफाक खान के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति जानी। डॉ यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि गरीब वर्ग का कल्याण हो और सरकार की योजनाएं आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। उसी अनुरूप लोगों को जोड़ने व लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. शंकर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले बजट में राजस्थान की अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कई भागीरथी योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के दबे-कुचले व कमजोर तबके को मुख्यधारा में लाने का काम शुरू किया। उसी अनुरूप आयोग के माध्यम से चल रही योजनाओं की क्रियान्विति कैसे-किस रूप में हो, क्या दिक्कतें आ रही हैं, कितने लोगों को जोड़ा जा रहा है, योजनाओं का कितना प्रचार-प्रसार है, कितने लोगों ने इन योजनाओं का लाभ उठाया है, भविष्य में किस तरह की कल्याणकारी योजनाएं बनाकर अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को लाभान्वित कर सकते हैं, की श्रृंखला में राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष के रूप में वे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जा रहा है। व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं मौके पर भी जा रहे हैं।

इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक मुरारी सैनी, रणजीत चंदेलिया, आजम भाटी,हरिराम नायक, कैलाश लाहौड़ा, भीखाभाई ने राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. शंकर यादव का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89