[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में शक्ति वंदन अभियान:स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला कार्यकर्ता सम्मानित, विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में शक्ति वंदन अभियान:स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला कार्यकर्ता सम्मानित, विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी

पिलानी में शक्ति वंदन अभियान:स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला कार्यकर्ता सम्मानित, विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी

पिलानी : पिलानी में आज नगर पालिका के सभागार में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

पूरे देश में इस अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क करके 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। आपको बता दें कि शक्ति वंदन कार्यक्रम समाज के उस वर्ग तक पहुंचने का अभियान है, जो लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। राजस्थान में लगभग 32000 स्वयं सहायता समूह इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसी क्रम में पिलानी नगरपालिका के 130 स्वयं सहायता समूह और 5 एरिया लेवल फेडरेशन बने हुए हैं, इसके अलावा विद्या विहार नगर पालिका में भी 40 स्वयं सहायता समूह भी शक्ति वंदन अभियान से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

ये रहे मौजूद
नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक, विद्याविहार पालिका उपाध्यक्ष रोहिताश्व सिंह राठौड़, पिलानी ईओ प्रमोद जांगिड़, जेईएन प्रदीप कुमार व दीक्षा जोनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, पार्षद राजकुमार नायक, प्रदीप चोटिया, हरीसिंह सांखला, ओमप्रकाश स्वामी, सिकन्दर, विक्रम रोहिल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22